आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर में पंद्रह जून तक मुखिया की ओर से वार्ड क्रियान्वयन समिति के खाते में राशि भेजे नही तो होगी कार्रवाई। बुधवार को जयनगर अनुमंडल कार्यालय सभागार में जयनगर प्रखंड स्तरीय पंचायत सचिव की बैठक में एसडीओ शंकर शरण ओमी ने कही।
उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायतसचिव को जम कर फटकार लगाई। एसडीओ ने कार्यालय सभागार में मौजूद प्रखंड के सभी पंचायत सचिव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिहारसरकार के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री नल जल योजना को एक सूत्री कार्यक्रम मानते हुए इस काम का वे खुद निगरानी कर रहे हैं।
इस सभी पंचायत सचिव अपने अपने पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में सर्व प्रथम नल जल योजना हैं जिसे किसी भी सूरत में पूरा करना है। हर घर नल जलयोजना के तहत हुए कार्य की जांच हम खुद करेगें। एसडीओ ने उपस्थित सभी पंचायत सचिव को हर घर नल जल योजना का प्राक्कलन, प्राक्कलन केअनुसार किए गए कार्य संतोष जनक नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
पाइप कार्य पूरा होने के बाद भी जांच अनुमंडल स्तर से किया जा सकता है। सरकारी निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी पंचायतों में सबसे पहले हर घर नल जल योजना को पूरा करना है तब गली नली योजना को नलजल योजना के राशि को किसी और योजनाओं में किसी भी सूरत में नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सौ प्रतिशत नल जल योजना का काम पूरा होने के बाद ही दूसरे योजना में शेष राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकारी हवाला देते हुए कहा कि पाईप मोटाई चौङाई व बोरिंग की गहराई की जांच पीएचईडी विभाग के माध्यम से होगा। जिस पंचायत के मुखिया के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन समिति के खाते में राशि नहीं भेजने पर वैसे मुखिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्राचार किया जाए। बैठक में बीडीओ चंद्रकांता, थानाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, कनीय अभियंता रंजीत पंडित व सुमन कुमार,बीपीएम अनील चौधरी के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.