spot_img

कटिहार नाव हादसे में 7 लोगों की मौत, धान काटकर लौटने के दौरान पलटी थी नाव, 3 को बचाया news in hindi

spot_img
- Advertisement -

[ad_1]

- Advertisement -

कटिहार. बिहार के कटिहार में नाव हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. शनिवार को 10 लोग डूबे थे, इनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया था. कल रात तक 3 लोगों का शव बरामद हुआ था. जबकि 4 की लाश आज दोपहर 12 बजे तक मिली. सभी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी में घटी.

- Advertisement -

धान काट लौटने के दौरान हुआ हादसा

- Advertisement -

मरघिया गांव के लोग धान काटकर नाव से लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग मजदूरी करके लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक बीच बरंडी नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई. जिसके बाद तीन लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला है. दूसरे दिन लापता चारों का शव बरामद कर लिया गया है. स्थानीय विधायक विजय सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दिया गया है. सरकार की तरफ से पीडि़त परिवार को जल्द ही मुआवजा उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

मृतकों में सभी एक ही गांव के

बरारी विधायक ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. नाव हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे में मरने वालों में 4 महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है.

मृतकों में यह हैं शामिल

मृतकों में 51 वर्षीय दुखन पासवान, 42 वर्षीय कुंती देवी, 19 वर्षीय बबीता कुमारी, 16 वर्षीय रूचि कुमारी, 14 वर्षीय विकास कुमार और 6 वर्षीय शकील आलम हैं, जबकि हादसे में बचने वाले लोगों में मो निजाम, मो इफ्तिखार और जगदीश पासवान शामिल है. इस हादसे के बाद पूरा गांव मातम के माहौल में डूब चुका है.

Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-

बिहार सिविल कोर्ट में 10वीं, ग्रेजुएट के लिए नौकरी की भरमार

बिहार: 3 बच्चों के साथ नदी में कूदी महिला, मां-बेटी की लाश बरामद, दो बेटों की तलाश में जुटी टीम

बिहार: 3 बच्चों के साथ नदी में कूदी महिला, मां-बेटी की लाश बरामद, दो बेटों की तलाश में जुटी टीम

[ad_2]

Source link

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics पटना में बड़ा एक्शन- Tej Pratap Yadav गिरफ्तार! सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप| पुलिस पर हमले-दंगा भड़काने के संगीन FIR

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना में दंगा फैलाने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुल 209 लोग हिर#TejPratapYadav,#BiharNews,#PatnaPolice

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए – 3 दिनों के...

Bihar Police: दरभंगा में हिंसा मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम की बैठक में पहुंचीं, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही निकल गईं। एसएसपी ने साफ कहा है कि एफआईआर मे#BiharPolice,#DarbhangaNews,#NaziaHasan

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews