spot_img

कमतौल में रेल  पटरी के किनारे घंटों बैठा था युवक, ट्रेन आई खुद की चढ़ा दी बलि

spot_img
- Advertisement -

कमतौल में रेल  पटरी के किनारे घंटों बैठा था युवक, ट्रेन आई खुद की चढ़ा दी बलि

- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा सीतामढ़ी रेल खंड में टेकटार, मुहम्मदपुर रेल स्टेशन के बीच पिंडारुछ हाईस्कूल के पास मालगाड़ी के आगे खुद की बलि देकर एक विक्षिप्त युवक ने मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत के कनौर तिलसठ गांव के रामसेवक मंडल के तीस वर्षीय विक्षिप्त पुत्र मोहन मंडल रेल ट्रैक के बगल में बहुत देर से बैठा था। इसी बीच दस बजे के आसपास दरभंगा की ओर से सीतामढ़ी की ओर जा रही माल ट्रेन के चपेट में आने से कटकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही लोग युवक को देखने घटना स्थल की ओर जुटने लगे। इसी बीच किसी ने युवक को पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वह कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज भी कई वर्षों से दरभंगा के विख्यात मनोरोग चिकित्सक कर रहे थे लेकिन परिजनों का पैसा चूसने वाले डॉक्टर की भ्ज्ञी पोल खुली वह  ठीक नहीं हो सका और इसी बीच बीते वर्ष युवक की शादी भी परिजनों ने क्षेत्र के एक गांव में तय कर दिया। परिजन धूमधाम से बरात लेकर लड़की के गांव पहुंचे। शादी की प्रायः रस्म भी पूरी हो चुकी थी लेकिन सात फेरे के बाद लड़का के विक्षिप्त होने की आशंका  लड़की को लग गई और इसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद से वह और भी विक्षिप्त हो गया था। कमतौल में रेल  पटरी के किनारे घंटों बैठा था युवक, ट्रेन आई खुद की चढ़ा दी बलि

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis