spot_img

कमतौल में लव जेहाद, हत्या की साजिश में पिता, मां, भाई पर एफआईआर

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल में लव जेहाद का मामला सामने आया है। इसमें मुस्लिम लड़का से पहले प्यार फिर शादी कर लेना परिजनों को नागवार गुजर गया। विरोध करने पर पुत्री ने मां पिता व भाई पर सोमवार को कमतौल थाने में कोर्ट नालिसी के आधार पर एफआईआर दर्ज कराते हुए लव जेहान को सार्वजनिक कर दिया। जानकारी के अनुसार, झारखंड जमशेदपुर जिला के डीमीसी कॉलोनी निधि गोलमुस के मोहन प्रसाद वर्मा की पुत्री अमृता वर्मा ने अपने पिता, मां कलावती वर्मा व भाई राजन कुमार वर्मा पर मारपीट करने, खाना बंद करने सहित हत्या तक कर देने का आरोप लगाते हुए नालिसी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह जमशेदपुर में एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी उसी कालेज में कमतौल थाना क्षेत्र के कुमरौली निवासी मो. फैज आलम के पुत्र शाहनवाज आलम भी पढ़ता था। इस बीच हम दोनों में प्यार हो गया व हमलोगों ने कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी भी कर ली जो मेरे पिता को नागवार गुजरा। इस बाबत नामजदों ने मेरी शादी एक बूढ़े से कर रहे थे जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। मैंने जब विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट कर खाना पीना भी बंद कर मेरी हत्या की भी प्लांनिग कर रहे थे। मैं इसी बीच अपने पति कुमरौली स्थित शाहनवाज के घर चली गई तो वह लोग वहां भी पहुंच मारपीट कर धमकाने का काम किया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।कमतौल में लव जेहाद, हत्या की साजिश में पिता, मां, भाई पर एफआईआर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis