दरभंगा,देशज टाइम्स। प्रेमचंद जयंती समारोह समिति की बैठक लनामिवि इतिहास विभाग में समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य समारोह अठारह अगस्त को मनाने का फैसला किया गया। वहीं, बाल वर्ग से स्नातकोत्तर स्तर तक की विविध बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 28 जुलाई को स्थानीय एमएलएसएस कॉलेज में किया जाएगा। बौद्धिक प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए 20 जुलाई तक पंजीयन होगा। इसकी प्रक्रिया एक जुलाई से प्रारंभ होगी। प्रेमचंद जयंती का मुख्य समारोह दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में “प्रेमचंद साहित्य की प्रसंगिकता” विषय पर परिचर्चा होगी और दूसरे चरण में बौद्धिक प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण एवं प्रेमचंद पर आधारित नाटक का कार्यक्रम होगा।
जानकारी के अनुसार, उक्त अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिए पंद्रह जुलाई तक विद्वानों तथा साहित्यकारों से आलेख आमंत्रित किया गया हैं।
इस मौके पर साहित्यकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ हीरालाल सहनी एमएलएसएम कॉलेज के हिंदी एवं इतिहास के क्रमशः वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अमरकांत कुमार, डॉ. माधव चौधरी, आर बी जालान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार चौधरी , डॉ. अवनींद्र कुमार झा, समिति के सचिव रूसो सेन गुप्ता, डॉ. उमेश कुमार शर्मा, समिति के कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार झा, अभिषेक कुमार भगत, ललित कुमार झा, दयानंद कुमार, रघुनाथ पासवान ने विचार रखे। बैठक में आयोजन समिति के सचिव डॉ लाल कुमार ने स्वागत भाषण के साथ भावी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जबकि मुजाहिद आजम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 








You must be logged in to post a comment.