spot_img

कांग्रेस नहीं दिखा सकी हिम्मत अब आरक्षण देने में फट रहा कलेजा

spot_img
- Advertisement -

कांग्रेस नहीं दिखा सकी हिम्मत अब आरक्षण देने में फट रहा कलेजा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय टावर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गये आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को उच्च शिक्षा व सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय पर आतिशबाजी की गई। लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण जाति के लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला ऐतिहासिक है। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी। महागठबंधन में शामिल कुछ दलों ने भी इसके लिए आवाज उठाई थी, लेकिन जब एनडीए सरकार ने फैसला कर लिया तब कुछ लोग सवर्ण समाज से किए गए अपने वादे से पीछे हटकर सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक विधेयक पर सभी दलों को जात-पात से ऊपर उठकर सरकार का समर्थन करना चाहिए।

- Advertisement -

कांग्रेस नहीं दिखा सकी हिम्मत अब आरक्षण देने में फट रहा कलेजा

- Advertisement -

सत्तर साल तक सत्ता मे रहने वाली कांग्रेस हमेशा सवर्णों की वोट तो लेती रही मगर उन्हें आरक्षण नहीं दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम चौधरी ने कहा कि आज मोदी की सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देने के लिए संविधान की धारा चौदह व पंद्रह में संशोधन कर आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर पचास से साठ कर रही है, जबकि नरसिम्हा राव की सरकार ने बिना संविधान संशोधन के सामान्य वर्गों को आरक्षण देने का महज नाटक किया था। पूर्व में भी जस्टिस सिन्हो समिति ने 2010 में ही सवर्णों को आरक्षण देने की अनुशंसा की थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ऐसी हिम्मत नहीं जुटा पाई।  कार्यक्रम में जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी यादव, संतोष पासवान, राजेश रंजन, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी,अमलेश झा, राजू तिवारी, ज्योति कृष्ण झा लवली, अधिवक्ता अमरनाथ झा, शिवशंकर झा, रेखा झा, भरत सहनी,अशोक साह, विकास चौधरी,संतोष पोद्दार,गोविंद झा, संगीता साह,श्रवण महतो,ओमप्रकाश सिंह, सुंदरलाल चौधरी, समीर सिन्हा, प्रेमकुमार रिंकू,आशुतोष झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस नहीं दिखा सकी हिम्मत अब आरक्षण देने में फट रहा कलेजा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis