नई दिल्ली,खबरयुग। मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम इलाके में चुनाव प्रचार करते समय ए राजनीतिक संगठन मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक व सिने स्टार हासन पर एक शख्स ने चप्पल फेंक दी। पुलिस इस संबंध में 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार को जिस वक्त कमल हासन पर चप्पल से हमला किया गया, वह मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम इलाके में प्रचार कर रहे थे।मदुरै के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि कुछ लोगों ने उनकी सभा के दौरान व्यवधान डालने की कोशिश की। कमल हासन एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने चप्पल फेंक दी। इस संबंध में दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है?
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि आजाद भारत का पहला चरमपंथी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। क्या बुधवार की घटना का संबंध उनके नाथूराम गोडसे वाले बयान से संबंधित है या नहीं, इसके जवाब में पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जब उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे पहला हिंदू आतंकवादी था तो जमकर बवाल हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया।चूंकि इस मामले को लेकर एफआईआर हो चुकी है, इसिलए अब कमल हासन ने मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है।
क्या इस घटना का संबंध उनके नाथूराम गोडसे वाले बयान से संबंधित है या नहीं इसके बारे में पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जब उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे पहला हिंदू आतंकवादी था तो जमकर बवाल हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया। इस बीच कमल हासन ने मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि आजाद भारत का पहला चरमपंथी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया है।गोडसे पर दिए बयान के मामले में हासन के खिलाफ अरावकुरिचि में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वे अंतरिम जमानत के लिए बुधवार को मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे। इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसमें हासन पर दायर केस को खारिज करने की मांग की गई थी। हासन के बयान को लेकर भाजपा और सहयोगी एआईएडीएमके ने चुनाव आयोग से एमएनएम पर बैन लगाने की मांग की। इससे पहले तमिलनाडु सरकार में मंत्री केटी राजेंद्र बालाजी ने सोमवार को कहा था कि कमल हासन की जीभ काट लेनी चाहिए, उन्होंने यह बयान अल्पसंख्यक वोट हासिल करने के लिए दिया है।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.