पटना, देशज टाइम्स संवाद। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर लोगों को मुफ्त में चाय पिलाने वाले अशोक कुमार के लिए फिर गुरुवार का दिन खास था।
हर रोज केतली और कप लेकर दफ्तर- दफ्तर घूम कर चाय बेचने वाले अशोक पटना के गांधी मैदान और एग्जिविशन रोड के इर्दिगिर्द स्थित दफ्तरों में हर रोज की तरह घूम-घूमकर लोगों को चाय तो पिला रहे थे, लेकिन हमेशा की तरह इसके एवज में वह पैसे नहीं ले रहे थे। एक महीना पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से जीतते और प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह एक दिन अपने सभी ग्राहकों को मुफ्त में चाय पिलाएंगे।
ऐसा वह पहली बार नहीं कर रहे हैं। उन्हें तो बस इतना पता है कि नरेंद्र मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं और उन्हीं को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। पूछने पर उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी अच्छे व्यक्ति हैं। भले ही व्यक्तिगत तौर पर उन्हें कोई लाभ न हो,लेकिन देश को आगे ले जाने में वह कारगार साबित हुये हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में भी उन्होंने नरेंद्र मोदी की जीत पर लोगों को मुफ्त में चाय पिलायी था। इस बार भी उन्होंने सोच रखा था कि नरेंद्र मोदी के जीतने पर फिर से लोगों को मुफ्त चाय पिलाएंगे।








You must be logged in to post a comment.