दरभंगा, देशज टाइम्स। घनश्यामपुर में ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने वाले एजेंट से छह लाख की लूट व गोली मारने की घटना में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी बाबूराम के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए अंतर जिला लूट गिरोह के दो अपराधियों को दबोचते हुए मामले का पर्दाफाश कर दिया। जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में ग्यारह मई को लूट की घटना हुई थी। इसमें ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने वाले एजेंट से छह लाख रुपए की लूट करने व विरोध करने पर पैर में गोली मारने की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। एसएसपी बाबूराम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया।
इस संबंध में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने बताया, घटना के बाद एसडीपीओ बेनीपुर उमेश्वर पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। अनुसंधान जारी रखते हुए लगातार मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा था। उसी आधार पर इस कांड के सूत्रधार रामप्रसाद सदा के पुत्र आनंद सदा को गिरफ्तार किया गया। आनंद किरतपुर थाना जमालपुर का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया, उसके अलावे इस मामले में पांच लोग राजीव सदा घनश्यामपुर, राहुल पांडे थाना भेजा विक्की पासवान, घोड़ाडीहा जितेंद्र कुमार उर्फ कारी यादव थाना लखनौर सभी जिला मधुबनी व चंदन यादव थाना सकतपुर दरभंगा शामिल हैं। इस कांड में गिरफ्तार अपराधी आनंद सदा की निशानदेही पर राजीव सदा व चंदन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
दोनों ने बताया कि अपने साथ ही विक्की पासवान व कारी यादव के साथ मिलकर उजले रंग के बिना नंबर के अपाची मोटरसाइकिल से ढाई लाख रुपए व मोबाइल लूटी थी। इसमें आनंद सदा राजीव पांडेय ने लाइनर का काम किया। वहीं, चंदन यादव की निशानदेही पर लूट के 63000 रुपए चंदन के घर से बरामद हुआ है। उसने स्वीकार किया कि लूट में 70 हजार रुपए उन्हें हिस्सा मिला जिसमें से सात हजार खर्च हो गए। 30000 रूपया कारी यादव को दिया गया है। बाकी पैसा व मोबाइल विकी पासवान ने रख लिया।
एसएसपी बाबूराम ने बताया, इसमें शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की बात भी एसएसपी बाबूराम ने बताते कहा, इन सबों का काम बेहद सराहनीय है।








You must be logged in to post a comment.