spot_img

घोटाले में तेजस्वी की जमानत बरकरार, CBI कोर्ट ने कहा- आप आगे से ऐसा बयान नहीं देंगे news in hindi

spot_img
- Advertisement -

[ad_1]

- Advertisement -

पटना. आईआरसीटीसी घोटाले में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव की जमानत कोर्ट ने बरकरार रखी है. कोर्ट ने कहा कि बेल कैंसिल नहीं कर रहे हैं. इसका कोई आधार नहीं है. साथ ही तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि आप आगे से ऐसा कोई बयान नहीं देंगे.

- Advertisement -

बता दें कि सीबीआई ने धमकी देने के मामले को लेकर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत रद्द करने की अर्जी लगाई थी. तेजस्वी ने कोर्ट में अपना जवाब पेश किया था. सीबीआई के वकील ने इस जवाब का विरोध किया. इसके बाद सीबीआई ने कोर्ट में तेजस्वी का प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला बयान पढ़कर सुनाया.

- Advertisement -

इसके पहले तेजस्वी के वकील ने कहा कि अगर सीबीआई को लगता है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफसरों को धमकी दी है, तो वो एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करते. वकील ने ये भी पूछा कि आप हमें बताइए हमने जमानत की किस शर्त का उल्लंघन किया है. ये तेजस्वी यादव की छवि खराब करने की कोशिश है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो भी बातें हुई उसका केस से कोई लेना-देना नहीं है.

सीबीआई के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि तेजस्वी ने जांच एजेंसियों को धमकाया है, इसलिए उनकी बेल कैंसिल होनी चाहिए. वकील ने ये भी कहा कि उन्होंने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है. मामले में तेजस्वी के वकील ने अदालत से कहा सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग विपक्षी पार्टियों के खिलाफ कर रही है. अदालत में 2013 में गुजरात के तत्कालीन सीएम का वीडियो क्लिप दिखाया गया, जिसमें कहा गया था कि विपक्ष को परेशान करने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है.

जवाब में सीबीआई ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की मांग की. अदालत में तेजस्वी ने कहा – गुडग़ांव मॉल जैसे मुद्दों पर सीबीआई ने नरेटिव बनाने और छवि खराब करने की कोशिश करती है, मैं ईजी टारगेट हूं क्योंकि मैं मौजूदा सरकार के साथ नहीं हूं. सवाल पूछने के मेरे अधिकार को नहीं छीना जा सकता.

ये जब तक रहेंगे ये सब होता रहेगा

पटना से दिल्ली जाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है. मैंने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ये लोग रहेंगे, यह सब होता रहेगा. तेजस्वी का इशारा भाजपा की ओर था. तेजस्वी ने आगे कहा कि अदालत में मुझको बुलाया गया है, इसलिए हम जा रहे हैं. मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है. न्याय मिलेगा, लेकिन सभी चीजें स्पष्ट है. हम अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे.

Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-

अभिमनोजः पीके! सियासी हाल…. हम किसी के ना रहे, कोई हमारा ना रहा? बिहार

बिहार सिविल कोर्ट में 10वीं, ग्रेजुएट के लिए नौकरी की भरमार

बिहार: 3 बच्चों के साथ नदी में कूदी महिला, मां-बेटी की लाश बरामद, दो बेटों की तलाश में जुटी टीम

बिहार में स्ट्रीट लाइट घोटाला: 750 की LED के चुकाये 12500 रुपए, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

बिहार: 9 लोगों को मारकर खाने वाले आदमखोर बाघ के आतंक से मुक्ति, देखते ही गोली मारने का था आदेश

[ad_2]

Source link

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics पटना में बड़ा एक्शन- Tej Pratap Yadav गिरफ्तार! सेंट्रल मॉल से पकड़े गए तेजप्रताप| पुलिस पर हमले-दंगा भड़काने के संगीन FIR

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना में दंगा फैलाने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुल 209 लोग हिर#TejPratapYadav,#BiharNews,#PatnaPolice

DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए – 3 दिनों के...

Bihar Police: दरभंगा में हिंसा मामले में नामजद डिप्टी मेयर नाजिया हसन नगर निगम की बैठक में पहुंचीं, लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही निकल गईं। एसएसपी ने साफ कहा है कि एफआईआर मे#BiharPolice,#DarbhangaNews,#NaziaHasan

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 15 जिलों के सब रजिस्ट्रार बदले, जानिए आपकी पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Sub Registrar Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार के तबादले किए गए हैं। कुल 15 जिलों में नए अधिकारियों की पोस्टिंग हुई है, जो जून से लंबित थी। जानें कौन कहां गया।#BiharNews,#SubRegistrarTransfer,#PatnaUpdate

बिहार बंद में बवाल: 423 छात्र गिरफ्तार, सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें क्या हुआ? |मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में बहाल हुई...

Bihar Band: नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए बिहार बंद के दौरान राज्य में हिंसा हुई. पुलिस ने 423 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सीवान में 24 घंटे के लिए इंटरने#BiharBand,#NEETPaperLeak,#SiwanNews