spot_img

चुनाव के बीच रामनवमी को लेकर दरभंगा अलर्ट पर, पुलिस का फ्लैग मार्च, डीएम, एसएसपी एक्शन में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। स्थानीय पुलिस लाइन लहेरियासराय से गुरुवार को वहीं इस फ्लैग मार्च में एसएसपी बाबूराम, नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा राकेश कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अनोज कुमार सहित अन्य कई थाना अध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ दर्जनों पुलिस सुरक्षा बल मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस फ्लैग मार्च में भाग लिया। इधर, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने रामनवमी पर आदर्श आचार संहिता का रखने की हिदायत दी है। उन्होंने  रामनवमी त्योहार को लेकर शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले के तमाम खास व सामान्य लोगों से अपील करते कहा कि इस वर्ष का यह महात्योहार लोकसभा चुनाव के ठीक बीच में पड़ा है। पूरे जिला

- Advertisement -

चुनाव के बीच रामनवमी को लेकर दरभंगा अलर्ट पर, पुलिस का फ्लैग मार्च, डीएम, एसएसपी एक्शन मेंक्षेत्र में आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है। इसलिए रामनवमी त्योहार को शांतिपूवर्क एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर जिलावासी को एक अनूठा मिशाल पेश करने का मौका है। उन्होंने कहा, जिला शांति समिति, रामनवमी समिति व मुहर्रम समिति की पूर्व में भी कई बैठकें आयोजित की गई थी। समिति के सदस्यों को प्रशासन की भावना से अवगत करा दिया गया था। उन्होंने कहा, इस पर अमल की जानी चाहिए। डीजे बजाने, अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेंगी। रामनवमी के झांकी में कोई पार्टी या व्यक्ति राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी राजनीतिक व्यक्ति धार्मिक कार्यकलापों में शरीक हो सकता है, लेकिन उसमें राजनीतिक लाभ यानी चुनाव प्रचार की बातें कदापि नहीं हो। वे अंबेडकर सभाकक्ष में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उपस्थित एसएसपी बाबूराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना प्रशासन का मूल दायित्व है। इसलिए जनता को प्रशासन की भावना को समझना चाहिए। रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सभी को सहयोग करनी चाहिए।चुनाव के बीच रामनवमी को लेकर दरभंगा अलर्ट पर, पुलिस का फ्लैग मार्च, डीएम, एसएसपी एक्शन में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis