spot_img

छपरा में सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के कर्मचारियों को घेरकर दिनदहाड़े 73 हजार की लूट

spot_img
- Advertisement -

छपरा, देशज टाइम्स । सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भलुआ खुर्द मंदिर के पास शनिवार को दिनदहाड़े हथियार बंद बेखौफ अपराधियों ने सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के कर्मचारियों से 73 हजार 728 रुपये लूट लिये  । थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कंपनी के कर्मी राजेन्द्र कुमार निराला ने मांझी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार तीन कर्मी मुबारकपुर गांव से तीन सेंटर से पैसा वसूल कर अपने ऑफिस लौट रहे थे। इसी बीच भलुआ खुर्द मंदिर के पास दो मोटरसाइकिल सवार छह अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के तीनों कर्मचारियों को घेर कर मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर रुपये भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

- Advertisement -

अपराधियों ने कर्मचारियों से दो टैब तथा एक मोबाइल भी लूट लिया ।  पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लूटपाट की घटना ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है।छपरा में सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के कर्मचारियों को घेरकर दिनदहाड़े 73 हजार की लूट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis