दरभंगा, देशज टाइम्स। नेशनल सिनेमा सिनेमा चौक टेढ़ी बाजार में सैनफोर्ट प्लेस्कूल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एडीएम मोबिन अली अंसारी, विशिष्ट अतिथि जिला कल्याण अधिकारी मो. वसीम अहमद, लनामिवि अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुणिमा सिंहा और प्रो. डॉ. शाकिर खलीक स्कूल डायरेक्टर इंजीनियर मो. अज़हरुद्दीन प्रिंसिपल शमा सालमिन के हाथों किया गया! स्कूल के डायरेक्टर मो.अज़हरुद्दीन ने अतिथियों व अभिवावकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खास है। किसी भी मज़बूत इमारत के लिए उसका नींव, मज़बूत होना चाहिए। ऐसा करने के लिए मैं आप लोगों का दुआ चाहता हूं ताकि इसमें आने वाली सारी परेशानियों का मैं सामना कर पाऊं। आज आप सबों को यहां देख कर मुझे काफी हिम्मत मिली ।है मैं इसके लिए आप सबों का शुक्रगुजार हूं! सैनफोर्ट प्ले स्कूल के ऑपरेशनल मैनेजर दिगम्बर ने कहा कि ये ब्रांच बिहार का तीसरा और देश के 26 अलग राज्यों का 200 वां ब्रांच हैं और हम लोग इससे पहले बांग्लादेश और नेपाल तक में इसके ब्रांच की शुरुआत कर चुके हैं। बहुत जल्द इसका एक ब्रांचअमेरिका में खुलने जा रहा है। ये प्ले स्कूल सारी अतिआधुनिक सुविधाओं से लैस है। स्कूल में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. अरुणिमा सिंहा ने कहा कि ये काफी डेवेलोप सोच है इसके लिए मैं स्कूल मैनेजमेंट को बधाई देती हूं और असल बच्चों को सही तबीयत यहीं से शुरू होती है और शहर में ऐसे स्कूल की अभी और भी ज़रूरत है। मुख्य अतिथि मोबिन अली अंसारी ने कहा स्कूल को देखने के बाद लगा के स्कूल काफी अत्याधुनिक के साथ बनाया गया है। देखने से लगता है के दरभंगा अब मेट्रो सिटी के तर्ज पर सोचने लगा है इस स्कूल में बच्चों के रखरखाव के लिए जो इंतेज़ाम की गए है वो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि सह मंच संचालक प्रो. डॉ. शाकिर खलीक ने कहा कि दरभंगा को कितनी ज़रूरत थी प्ले स्कूल की मुझे नहीं मालूम पर इस इलाके को एक अच्छे स्कूल की ज़रूरत थी उम्मीद और दुआ करता हु की ये स्कूल कामयाबियों की सारी बुलंदियो को हासिल करें।








You must be logged in to post a comment.