spot_img

दरभंगा में ज्योति ने कहा साठ साल वाले हमसे चार साल का हिसाब मांग रहे ये जनेऊ धारी…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में ज्योति ने कहा साठ साल वाले हमसे चार साल का हिसाब मांग रहे ये जनेऊ धारी… दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस ने किसानो को कर्जदार बनाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी ने देश में साठ साल राज किया। चार साल के शासन चलाने वाले हिसाब मांग रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को डीएमसी मैदान में प्रमंडलीय भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में एनडीए की सरकार है। परिवर्तन साफ नजरों से दिखाई दे रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते हैं कि वह जनऊधारी हिंदू हैं। हम वो हिंदू नहीं हैं जो जनऊ दिखाते हैं और गोत्र बताते हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि महिला को जितना सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया, उतना किसी पूर्व की सरकार ने नहीं दिया। आज घर-घर में शौचालय है। आवास विहीन महिलाओं को पक्का मकान, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन आदि की सुविधा दी गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं की विकास के लिए दृढ संकल्पित है। बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि देश में पुन: 2019 में नरेन्द्र मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। इसके लिए महिलाएं संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि मोदी का नारा है सबका साथ-सबका विकास और कांग्रेस का नारा है सकका साथ-परिवार का विकास। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं, जो अपने देश को माता कहकर पुकारता है। केवल भारत के लोग देश को माता कहकर पुकारते हैं। विधायक संजय सरावगी ने कहा कि अब बच्ची पैदा होना अविशाप नहीं वरदान है। केंद्र व राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण में लगी हुई है। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने की। मौके पर विधायक मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, जिलाध्यक्ष हरी सहनी, रामकुमार झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, मुकुंद चौधरी, विकास चौधरी, मीना झा, संगीता साह, अंजनी निशाद, अमोला देवी, सुचित्रा रानी, निशा यादव, गौड़ी देवी, कौशल्या मंडल, नीलम देवी, राखी देवी, रीता देवी, वीणा झा, अनुराधा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।दरभंगा में ज्योति ने कहा साठ साल वाले हमसे चार साल का हिसाब मांग रहे ये जनेऊ धारी…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis