spot_img

दरभंगा में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सदर थानाध्यक्ष पर लटकी निलंबन की तलवार, SSP तल्ख

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सदर थानाध्यक्ष पर लटकी निलंबन की तलवार, SSP तल्ख दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा पुलिस ने सदर प्रखंड में अर्से से चल रहे शराब फैक्ट्री का गुरुवार को भंडाफोड़ कर दिया। साथ ही फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया। बाद में बरामद देसी शराब को नष्ट कर दिया गया। वहीं, बनाने वाले सामानों को भी पुलिस ने तहस-नहस कर दिया है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण के बाद सदर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी बाबूराम को इस बाबत जानकारी मिली।

- Advertisement -

- Advertisement -

एसएसपी ने एसआईटी गठित कर सदर थाना के रमसल्ला गांव में छापेमारी करवाई। इस अभियान में देसी शराब बनाने वाली फैक्ट्री मिली जिसे ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी में राजन पासवान मदन यादव संलिप्त हैं। ये लोग शराब निर्माण करते थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देसी शराब और शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया है। छापेमारी में एआईटी, खोजी कुत्ता दंगानिरोधी दल को लगाया गया था।

- Advertisement -

उम्मीद है कि पुलिस को वहां से और कई सनसनी खेज सामान व शराब मिलेंगे। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष की लापरवाही उजागर हुई है। उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। जिन थाना क्षेत्रों में एआईटी की बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी होगी वहां के थानाध्यक्षों को लापरवाह माना जाएगा। उनपर कार्रवाई की जाएगी।दरभंगा में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सदर थानाध्यक्ष पर लटकी निलंबन की तलवार, SSP तल्ख

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis