spot_img

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो…का दिखा प्रण

spot_img
- Advertisement -

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो…का दिखा प्रण

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्वामी विवेकानंद के अवतरण दिवस यानी युवा दिवस पर शारदा विद्या भवन स्कूल कटहलवाड़ी के बच्चों ने भव्य प्रभात फेरी निकाल शहर को स्वामी के मंत्रों से सरोबार कर दिया। सभी बच्चों ने हाथों में स्वामी जी के विचारों की तख्ती व उनके तेजता के प्रतीक रंगों के झंडे को लहराकर ओजता का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय की निदेशक कावेरी बनर्जी ने स्वामी जी की प्रतिमा पर विधिवत पूजा व माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात व प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे, और

- Advertisement -

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो…का दिखा प्रण

- Advertisement -

आज 21वीं सदी में भी उनके विचारों का युवाओं व आम जन पर खासा प्रभाव है। उनके विचार लोगों की सोच व व्यक्तित्व को बदलने वाले हैं। करोड़ों युवा आज भी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। उनके दिए हुए सदाचार विचारों को अपनाकर एक नए भारत निर्माण की और अग्रसर है।

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो…का दिखा प्रण

वहीं, बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए व स्वामी जी के विचारों का जयघोष करते हुए विद्यालय की वरीय शिक्षिका सीमा नंदी ने कहा कि स्वामी जी कहते थे, दुनिया क्या सोचती है उन्हें सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो, दुनिया एक दिन आपके क़दमों में होगी। जानकारी के अनुसार, स्कूल के सभी बच्चों ने प्रभात फेरी कटहलबाड़ी से शुरु कर आयकर चौक होते हुए नाका तीन पर लगी स्वामी जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर वहीं एक विचारों की सभा आयोजित कर स्वामी जी के विचारों को अपनाने की प्रतिबद्धता दिखाई।

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो…का दिखा प्रण

सभा स्थल पर कार्यक्रम संयोजक के रुप में संतोष चौधरी ने कहा कि भारत आज युवाओं का देश है। इन युवाओं के आदर्श भी एक युवा चिर, भास्कर व शिरोमणि ही हैं, इसलिए आज आवश्यकता है कि युवाओं को शेर की तरह शौर्य और पुष्प की तरह कोमलता को अपनाकर अपने व्यक्तित्व को प्रखर बनाएं। सभा संपन्न होने पर पुनः प्रभात फेरी कटहलवाड़ी आकर संपन्न हुई। इस सास्वत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बैद्यनाथ झा, दीपू सिंह, रवि प्रकाश, एस के उपाध्य, रश्मि सिन्हा, अनिता, शारदा, नूतन, सिम्मी समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने शिरकत कर कार्यक्रम के मन्तव्य को प्रसारित करने में अपनी सहभागिता दी।

दुनिया क्या सोचती है सोचने दो, आप अपने इरादों में मज़बूत रहो…का दिखा प्रण

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis