spot_img

नीतीश ने 6 माह पहले कहा था बनाएंगें पुल मगर हाल, भुतही बलान नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे

spot_img
- Advertisement -

नीतीश ने 6 माह पहले कहा था बनाएंगें पुल मगर हाल, भुतही बलान नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। घोघरडीहा प्रखण्ड क्षेत्र से गुजरने वाली भूतही बलान नदी के दोनों तटबंधों के बीच अवस्थित कालीपुर-धनखोईर सहित आधे दर्जन गांवों के लोगों के  आवागमन का एकमात्र साधन चचरी पुल पिछले वर्ष आई बाढ़ मे पूरी तरह से टूट गया। इसके कारण स्कूली बच्चे सहित दर्जन भर गांवों के लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए भुतही बलान नदी को पार करने के लिए ठेहुना भर पानी से होकर गुजरना मजबूरी बनी हुई है। भुतही बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पूरब में बसे कालीपुर,धनखोइर,मुजियासी  व चेथरु मंडल टोल के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने का एकमात्र साधन यही चचरी पुल था।

- Advertisement -

इसके टूट जाने से जहां इन गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय सहित अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए नदी में ठेहुना भर पानी को पार करना पड़ता है। वहीं परसा उतरी व परसा दक्षिणी के लोगों को पचीस किलोमीटर घूमकर नरहिया-फुलपरास होकर या परसा-बसूआरी हटनी होते हुए प्रखंड मुख्यालय आना-जाना पड़ता है।

- Advertisement -

भुतही बलान नदी में उक्त चचरीपुल के स्थान पर पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड जदयू मीडिया सेल के संयोजक सुशील कामत की ओर से आरसीसी पुलिया निर्माण कराने की मांग के अनुरूप ईसी वर्ष 19 जनवरी को प्रखंड के गड़बा गांव में स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत के मूर्ति अनावरण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त चचरी पुल के स्थान पर शीघ्र आरसीसी पुलिया व सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन छह माह बीतने के बावजूद पुल निर्माण की दिशा मे कोई पहल नही किए जाने से संबंधित गांव के लोगों में मायूसी है।नीतीश ने 6 माह पहले कहा था बनाएंगें पुल मगर हाल, भुतही बलान नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis