spot_img

परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ एमएसयू गरम, कहा नहीं सहेंगे मनमानी

spot_img
- Advertisement -

परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ एमएसयू गरम, कहा नहीं सहेंगे मनमानी आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से कार्यपालक सहायक की परीक्षा में हुए धांधली व अनियमितता के खिलाफ जिला अध्यक्ष शशि अजय झा के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शशि अजय झा ने कहा कि बीस नंबर की परीक्षा में 21 नंबर दिया गया। झंझारपुर के कई छात्रों ने यूनियन व कई जगह शिकायत की।  परीक्षा के समय कंप्यूटर का की बोर्ड काम नही कर रहा था।

- Advertisement -

शिकायत करने पर इसे संज्ञान में लेकर ठीक नही किया गया। सरकारी अनियमितता के कारण कई प्रतिभावान छात्रों के साथ व्यपाक पैमाने पर नाइंसाफी हो रही है। छात्रों की बातें कही नहीं सुनी जा रही है। यही कारण है कि हजारो की संख्या में छात्र अपने साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के कारण आक्रोशित है। श्री झा ने कहा कि यदि प्रशासन इसको गंभीरता से नही लेती है तो एमएसयू छात्रों के हक के लिए सतत संघर्षरत रहा है और हमेशा रहेगा।

- Advertisement -

मौके पर रास्ट्रीय संगठन मंत्री अविनाश भारद्वाज  व बिहार प्रभारी प्रिये रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जो ये धांधली का खेल हुआ है वो इसी परीक्षा में नहीं अपितु गत कई परीक्षाओं में देखने को मिला लेकिन उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस बावत संलिप्त है कि उनकी चुप्पी से ऐसा ही प्रतीत होता है कि गत में हुई परीक्षाओं में भी इसी तरह की धांधली के तहत बहाली हुई होगी।

- Advertisement -

मौके पर जिला सचिव राजन झाएविवेक मैथिल, नीतीश सिंह, शिवनारायण, अजय दास, मो. परवेज, विनीत सिंह, ललन,मनोहर झा,सुदर्शन झा,अंकित,अरविंद,अनूप मैथिल सहित सैकड़ों सेनानी उपस्थित थे।

परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ एमएसयू गरम, कहा नहीं सहेंगे मनमानी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म