spot_img

पांच बेस्ट बीएलओ मिलाएंगे डीएम से हाथ, होंगे पुरस्कृत

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय बालक पर शुक्रवार को  सभी बीएलओ व बीएलए की एकदिवसीय बैठक  बिरौल एसडीओ ब्रज किशोर लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसडीओ श्री लाल ने अपने मतदाता सूची के हेडर चेकलिस्ट व नजरी नक्शा को अच्छी तरह से मिलान करने के लिए बीएलओ से कहा। साथ ही नए मतदान केंद्र का फोटो ग्राफ जमा करने के साथ पचीस जनवरी को अपने मतदान केंद्र पर मतदाता दिवस मनाने का आदेश दिया।वहीं उन्होंने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के पांच सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले बीएलओ की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराएं जिन्हें पचीस  जनवरी को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, बैठक में उपस्थित बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बीएलओ से कहा कि सभी राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ आपसी तालमेल रखने को कहा। मौके पर बीएलओ प्रभारी राज कुमार यादव, देवेंद्र राय, ननकू राय, अजीत कुमार पासवान, मिथिलेश राय, विनोद राय, मनोज कुमार पासवान, विद्यानन्द शर्मा,संतोष कुमार सरोज  सहित लगभग सभी बीएलओ उपस्थित थे।पांच बेस्ट बीएलओ मिलाएंगे डीएम से हाथ, होंगे पुरस्कृत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis