spot_img

पिकअप-ट्रक की टक्कर, एनएच 57 पर सड़क हादसे में तीन की मौत

spot_img
- Advertisement -

पिकअप-ट्रक की टक्कर, एनएच 57 पर सड़क हादसे में तीन की मौत

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से पूरा दरभंगा समेत मुजफ्फरपुर दहल उठा। मृतकों में सीमवर्ती मीनापुर के लोग भी शामिल हैं। घटना  सदर थाने के एनएच 57 पर काकरघाटी के समीप रविवार की रात हुई। जानकारी के अनुसार, सड़क पर खड़े ट्रक में टकराकर पिकअप वैन पलट गया। इससे वैन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की ऑन द स्पॉट मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया।

- Advertisement -

इसमें मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाने के वासुदेवपुर छपरा निवासी मो. अलाउद्दीन के पुत्र चौबीस वर्षीय मो. शोएब, रामचंद्र भगत के पुत्र तीस वर्षीय महेश भगत व सकरा थाने के कुतुबपुर के मो. रसीद के पचीस वर्षीय पुत्र मो. छोटू शामिल हैं। हादसे की वजह टायर पंचर होना बताया जा रहा है।घटना से ठंड की रात में ही लोगों में अफरातफरी मच गई। देर रात पहुंचे लोगों ने सुबह बताया कि बिजली पोल लादक एक ट्रक जा रहा था। किसी कारण व सड़क किनारे खड़ा था। इस बीच मुजफ्फरपुर से झंझारपुर जा रही पिकअप ने पीछे से टक्कर मारते हुए पलट गया। आवाज सुन मौके पर जब तक आसपास के लोग पहुंचे तबतक वैन पर सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि पोल ने वैन के परखच्चे उड़ा दिए।

- Advertisement -

मरने वालों में दो सब्जी विक्रेता व एक चालक शामिल है। इसमें से दो छोटू व शोएब  रिश्तेदार हैं। लोगों का कहना था कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। आस-पास के लोग सकते में आ गए। हादसे में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया है।पिकअप-ट्रक की टक्कर, एनएच 57 पर सड़क हादसे में तीन की मौत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म