spot_img

पेंशनर्स हैं उपेक्षित, जरा याद करो कुर्बानी

spot_img
- Advertisement -

पेंशनर्स हैं उपेक्षित, जरा याद करो कुर्बानीदरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सोमवार को पेंशनर एसोसिएशन दरभंगा की ओर से कपिलेश्वर महतो जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पोलो मैदान धरना स्थल के नजदीक पेंशनर्स दिवस मनाया गया। इस दौरान पेंशनर्स ने सरकार से कुछ मांगें भी रखीं जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन ने सातवां वेतन आयोग के आलोक में पेंशन पुनरीक्षित 2.57 से गुना किया गया है, उससे 3.68 से गुणा करने, सभी पेंशनरों को गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए सरकारी राशि की व्यवस्था, पुराना पेंशन को पुनः शीघ्र चालू करने, 60 वर्ष से ऊपर सभी नागरिक को ₹5000 पेंशन के रूप में देने, सभी पेंशनरों को 65 वर्ष पर बीस फीसद पेंशन तथा 85 वर्ष पर सौ फीसद पेंशन दी जाए। सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना में बिना भेदभाव के शामिल करने के साथ अन्य मांगें शामिल थी। मौके पर प्रदर्शन निकाला जो धरना स्थल से लहेरियासराय टावर तक किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व नरेंद्र मंडल जिला मंत्री व राम स्वार्थ सिंह राज्य उपाध्यक्ष ने किया। वहीं, प्रदर्शन में जय नारायण दत्त, राज नारायण झा, प्रमोद झा , गोपाल कृष्ण झा, उपेंद्र राय, योगेश्वर यादव, विद्यानंद मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।पेंशनर्स हैं उपेक्षित, जरा याद करो कुर्बानी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis