आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। रविवार को सकरी बाजार मे फोरस्ट्री पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल के नेशनल अध्यक्ष सईद इस्माइल अहमद ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का दिमाग तेज बनाने के साथ पब्लिक स्कूल बच्चों के दिल का विकास भी कराऐं ताकि पब्लिक स्कूलों से निकलने वाले बच्चे दुख-दर्द और सच्चाई के करीब रहें। श्री अहमद ने स्कूल परिसर की निरीक्षण के बाद खूब सराहना की। श्री अहमद ने कहा कि षिक्षा के बिना जिन्दगी अधूरी है। इस लिए शिक्षा हर मनुष्य के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के निदेशक ने स्कूल की खूबियां गिनाते हुए
बताया कि स्कूल की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है। स्कूल में बच्चों के विकास के लिए स्कूल में लाइब्रेरी, संगीत रूम, आडियो विजुअल रूम,प्रयोगशाला,इंडोर स्पोर्ट्स, जिम.योगा रूम और मेडिकल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। टीचर्स स्टाफ पूरी तरह ट्रेंड और प्रशिक्षित है। कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों को साल भेंट किए गये वही प्रतीक चिह्न और बुके भेंट किए गए। अतिथियों का स्वागत अबू शैबा व स्कूल ने निदेशक जवाद अहमद ने किया। मौके पर डॉ. मो. इस्लाम,गुड्डू सिंह,शहवाज महमूद मीनू,डॉ.हम्माद समेत कई अतिथि उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.