दरभंगा, देशज टाइम्स। नालंदा खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय में कुल अठारह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की अवधि नौ बजे पूर्वाह्न से ग्यारह बजे पूर्वाह्न है। इस परीक्षा में भाग ले रहे परीक्षार्थियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के गेट पर सभी परीक्षार्थियों की बारीकी से जांच की जाएगी। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पूर्ण स्वच्छ व कदाचारमुक्त करायी जाएगी।
परीक्षा में पूरी सख्ती बरती जाएगी ताकि कोई भी परीक्षार्थी कदाचार का प्रयोग करने में सफल नहीं होने पाए। सभी संबंधित केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात वीक्षकों व कर्मियों पर भी पूरी निगरानी रखी जाए। कर्मियों को हिदायत दे दिया जाए कि वे वीक्षण कार्य के दौरान अपने पास किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, किताब अथवा कापी नहीं रखेगें। वे समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित परीक्षा की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक में अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को संबोधित कर रहे थे।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारियों को ड्यूटी में लगाया गया है, जो परीक्षा को स्वच्छ, कचारमुक्त सम्पन्न कराने में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होनें कहा कि बी.एड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पहली बार आयोजित हो रहे है। इसलिए परीक्षा की सुचिता कायम रखी जाए।इससे पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने इस परीक्षा के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निर्गत निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में भाग ले रहे परीक्षार्थियों को अपने साथ काली या नीली स्याही वाली बॉल पेन, प्रवेश-पत्र व एक फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य कोई अवांछित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में डीएम, डीडीसी, एडीएम सहित सभी दंडाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.