सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिजली विभाग की एक और करतूत सामने आई। मामला पररी टोले का है जहां करंट से ऑटो चालक का आशियाना जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सिमरी पंचायत के शास्त्री चौक स्थित पररी टोला में बुधवार की दोपहर विधुत प्रवाहित तार टूट कर गिर जाने से घर जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ऑटो चालक दिनेश पासवान ने देशज टाइम्स को बताया कि घर के अंदर कपड़े, बर्तन,फर्नीचर समेत पचास हजार रूपए से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, जानकारी मिलते ही मुखिया विश्वनाथ पासवान ने घटना स्थल का जायजा लिया। तत्काल सहायता का आश्वासन देते हुए स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वहीं, सीओ प्रवीण कुमार पांडेय से आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 98 सौ रूपए देने की मांग की है।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.