पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से दूसरी बार भाजपा के सांसद हैं। भाजपा ने उन्हें बेटिकट कर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया है। बिहारी बाबू के निकटवर्ती सूत्रों ने पूनम सिन्हा से हुई बातचीत के हवाले से कहा है कि वह लखनऊ से 6 मई के बाद पटना साहिब में बिहारी बाबू के लिए चुनाव प्रचार में लगेंगी। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ख़िलाफ़ इस बार मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती है और इसीलिए सपा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पर दांव लगा रही है. इसके ज़रिए सपा लखनऊ के कायस्थ और वैश्य वोट बैंक के अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी। यूपी की राजधानी लखनऊ में हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। सूत्र बता रहे हैं कि इसी मुलाकात में शत्रुघ्न सिन्हा और अखिलेश यादव के बीच लखनऊ लोकसभा सीट से पूनम सिन्हा को चुनाव लड़ाने की चर्चा हुई।








You must be logged in to post a comment.