spot_img

बिहार में जंगलराज : पहले मांगी रंगदारी फिर दिनदहाड़े व्यवसायी को किया अगवा, गोली मार हत्या

spot_img
- Advertisement -

बिहार में जंगलराज : पहले मांगी रंगदारी फिर दिनदहाड़े व्यवसायी को किया अगवा, गोली मार हत्या बेगूसराय, देशज टाइम्स। जिले में अपराधियों का खौफ चरम पर है। मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े वीरपुर बाजार के किराना दुकान व्यवसायी पृथ्वी चौधरी का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है, मंगलवार को दोपहर दो बाइक पर सवार चार अपराधी चौधरी की दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर पिस्तौल सटाकर उसे बाइक पर बिठा लिया और सैकड़ों लोगों के सामने वरैपुरा की ओर गोली चलाते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने पीछा करना शुरू किया

- Advertisement -

बिहार में जंगलराज : पहले मांगी रंगदारी फिर दिनदहाड़े व्यवसायी को किया अगवा, गोली मार हत्यामगर वरैपुरा सड़क पर टांडी घाट के समीप उसे गोली मार कर फेंक दिया और फरार हो गए। इधर अपहरण के बाद हत्या की सूचना फैलते ही शहर में तहलका मच गया। लोग सड़क पर उतर आए। वीरपुर बाजार बंद कर लोग हंगामा करने लगे।   घटना की सूचना पाकर एसपी अवकाश कुमार ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी शुरू कर दी  हैं। समाचार प्रेषण तक दो अपराधियों के गिरफ्तार किए जाने की सूचना है।

- Advertisement -

पुलिस  परिजनों को सूचना दिये बगैर ही लाश सदर अस्पताल ले आयी। यहां बड़ी संख्या में लोग के साथ व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि आदि इसका विरोध कर रहे हैं। सभी लोगों का कहना है कि व्यवसायी घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस प्रशासन अपराधी से सांठ-गांठ करके कब तक हत्या और रंगदारी का खेल चलाता रहेगा ।जयसवाल संघ के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने सदर अस्पताल में बताया कि बेगूसराय में व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर हैं। अपराधी जब, जिसे, जहां चाहे हत्या कर रहे हैं। सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा व्यवसायियों पर हो रहे हमले पर रोक लगाने के लिए बुधवार को बेगूसराय बंद रहेगा।बिहार में जंगलराज : पहले मांगी रंगदारी फिर दिनदहाड़े व्यवसायी को किया अगवा, गोली मार हत्या

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis