spot_img

बड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना… रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी

spot_img
- Advertisement -

 बड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना... रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी    आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार के लाख दावे के बावजूद युवाओं को बेरोजगारी से छुटकारा नहीं मिलने पर एक युवक ने जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक  का सुसाइड नोट मिला जिससे जीवन से तंग व बेरोजगारी से हताश होने की बात सामने आई। जयनगर थाना क्षेत्र के शिलानाथ गांव में सोमवार की सुबह शिलानाथ गांव के स्व. बिलट सिंह के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सिंह ने जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी करते हुए आम लोगों के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। बड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना... रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशीबड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना... रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दो भाइयों में बड़ा भाई निरज कुमार सिंह दिल्ली में मजदूरी करता है। बड़े भाई ने विकास कुमार सिंह के पठन-पाठन का सारा जिम्मा उठाते हुए कंप्यूटर प्रशिक्षण मधुबनी के किसी इस्टीच्यूट में कराया। विकास की मां वीणा देवी ने बताया कि पठने लिखने में विकास को कभी परेशानी नहीं हुई।

- Advertisement -

बड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना... रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी

- Advertisement -

वह ग्यारह जनवरी को अपने घर शिलानाथ आया था। सोमवार की सुबह चार बजे घर से निकला पांच बजे सुबह में जानकारी मिली कि विकास का शव गांव के समीप एक आम के बगीचे में लटका हुआ है। लोगों ने बताया कि वह गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया है। पुलिस को शव के पास से मिली सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था मैं अपने जिंदगी से परेशान हो गया हूं। मेरी ओर से की की गई गलती मुझे सताती है। मेरे जिंदगी में ज्यादा कुछ बचा नहीं है। मैं बहुत परेशान हूं। सब कुछ खत्म हो गया है। मैं पढ़ना चाहता हूं लेकिन मेरे भाई के पास उतनी आर्थिक क्षमता नहीं है। अपने भाई से माफी मांगते हुए खुदकुशी कर रहा हूं। कानून से अनुरोध है कि मेरे शरीर का पोस्टमार्टम कराएं।

मौत में पेंच, हत्या की आशंकाबड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना... रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी

 

जयनगर एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि युवक की ओर से नोटबुक पर जीवन से तंग आकर आत्म हत्या करने की बात स्वीकार की गई है। इस मामले में पुलिस की ओर से यूडी केस दर्ज किया गया है। इधर, गांव वालों को यह बात पच नहीं रही।

 

 

गांव वाले इसकी पूरी जांच कराने की मांग कर रहे हैं। गांववाले खुलकर तो नहीं बोल रहे लेकिन इनकी मानें तो मामला सुसाइड का नहीं हत्या का है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। वैसे भी सुसाइड नोट में कई ऐसे शब्द हैं जिसकी बारीकी से अध्ययन हो तो पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

बड़े भाई के नाम माफीनामा नोट लिखा कहा भैया माफ करना... रोजगार नहीं मिलने से तंग युवक ने कर ली खुदकुशी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis