spot_img

भव्यता, आस्था के बीच निरंकार हो उठा सिंहवाड़ा

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पूरा इलाका मंगलवार को मंगलमय हो गया। निस्ता से निकली भव्य शोभा यात्रा से पूरा इलाका गूंजायमान हो उठा। देखते ही देखते भक्त जुड़ते गए और कतार लंबी होती चली गई। मौका था निस्ता पंचायत के कोभी चौक पर मंगलवार को निरंकारी जनसेवा ट्रस्ट की ओर से विशाल जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम से पूर्व भरवाड़ा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। भव्यता, आस्था के बीच निरंकार हो उठा सिंहवाड़ा

- Advertisement -

कार्यक्रम में महारष्ट्र से आए श्री श्याम सिंह महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि समाज के हो रहे पतन को रोकना बहुत जरूरी है, जो केवल आध्यात्मिक जागृति से ही संभव है। समाज में अंधश्रद्धा, दहेज प्रथा व बाल मजदूरी को रोकना होगा। लोगों को सही रास्ते पर लाने के लिए नशा मुक्त समाज का निर्माण करना व सभी धर्म से ऊपर उठकर सभी धर्मों के लोगों को मानवता व इंसानियत के लिए कार्य करना होगा।

- Advertisement -

भव्यता, आस्था के बीच निरंकार हो उठा सिंहवाड़ा

- Advertisement -

सभा में वक्ताओं ने नशा मुक्त संसार, अंध श्रद्धा उन्मूलन, जीवन रक्षा व आध्यात्मिक भावना के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही असल समाज सेवा है। यह भाव हमारे राष्ट्र के संस्कार में ही रहा है। ऐसे आयोजन से समाज को नकारात्मक विचार से दूर रहने की शिक्षा मिलती है। अपने संस्कृति की रक्षा के लिए लोगों को सजग रहना चाहिए।

भव्यता, आस्था के बीच निरंकार हो उठा सिंहवाड़ा

मुख्य आयोजक अरूण कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि वर्ष 2016 से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुखिया महेश महतो, सुरेश यादव, जगदीश यादव, मिंटू कुमार, अरुण कुमार , राहुल यादव, सुरेंद्र ठाकुर चुन्नू, प्रदीप ठाकुर, विजय गुप्ता, पप्पू ठाकुर, शत्रुघ्न प्रसाद, सजीवन प्रसाद, नंदेश्वर साह,  संजय कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...

Darbhanga Murder: चाय वाले की हत्या में बड़ा खुलासा, मुजफ्फरपुर से हथियार के साथ पकड़ा गया शातिर

Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस...

बिहार हीटवेव का तांडव: 5 जिलों में रेड अलर्ट, 27 में बारिश-तूफान का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार हीटवेव: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी अजीबोगरीब बना हुआ है।...