- Advertisement -

हायाघाट, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हायाघाट में आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर बारह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को 17 वें दिन भी आशा का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। हड़ताली आशा ने आउटडोर का कार्य बाधित किया। वहीं आक्रोशित होकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आशा संघ की जिला मंत्री संयोगिता चौधरी ने कहा कि सरकार से हमारी मुख्य मांगें है कि हमलोगों को अठारह हजार मानदेय देते हुए सरकारी सेवक घोषित करें। इस अवसर पर हड़ताली आशा में संयोगिता चौधरी, अनवरी बानो, रंजू झा, रेणु देवी, जीनत प्रवीण, शबनम आरा, गिरजा देवी, शांति देवी, अरशुन निशा, यासमीन प्रवीण,विमला देवी, पूनम देवी समेत मौजूद थीं।
- Advertisement -







You must be logged in to post a comment.