
आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रव्यापी ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए एटक से संबंद्ध यूनियनों की ओर से मधुबनी शहर के मुख्य मार्ग पर जुलूस के शक्ल में मार्च किया गया। सफल बनाने के लिए बैंक, डाकघर बिहार सरकार के कार्यालय के कर्मी से आम हड़ताल को सफल बनाने कीअपील की। मधुबनी समाहरणालय के समक्ष सड़क जाम कर सभा करते हुए प्रदर्शन किया। इसमें केंद्र व बिहार सरकार की ओर से लागू की जा रही जन विरोधी व मजदूर विरोधी निति का विरोध किया गया। इस दौरान राम चंद्र शर्मा, सत्य नारायण राय,श्रमिक नेता मंनतोद देवी, भोगेंद्र यादव,राम प्रकाश मंडल, सुरेश दास, राम कृष्ण ठाकुर सहित कई नेता मौजूद थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में किसानों मजदूरों, दलितों,आदिवासियों, आंगनबाड़ी सेविका, आशा के साथ उदासीन रवैया और उनके हक पर हो रहे हमले के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम कुमार यादव,मो. इदरीस,मो. औसाफ लड्डन,राजेश कुमार सिंह, आनंद मोहन सिंह, संजय कुमार, सुधीर चौधरी, मो. अरसलान, जय चंद्र झा, मुन्ना यादव, गणेश सिंह, मो. नौषाद, जगरनाथ यादव,हरि नारायण,मो. नौशाद,मो. नसीम,अंजनी नंदन ठाकुर सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
इसी तरह बैंक कर्मी के दूसरे दिन हड़ताल पर रहने से बैंक का कार्य काफी प्रभावित हुआ। बैंक का कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग मायुस होकर घर वापस हो गए। बैंकों का विलय एवं निजी करण के विरोध कर्मियों ने केनरा बैंक के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व रामा शंकर प्रसाद कर रहे थे। प्रदर्शन में विश्वजीत चौधरी, शिशिर कुमार, किशोर कुमार,संतोष यादव, जयनाथ लाल कर्ण,अशेश्वर यादव, आलोक कुमार,विभाकर कुमार,सूरज पंजियार,गणेश कुमार,संदीप कुमार,अनिल बोरोलिया, प्रेम नरायण झा,नूनू झा,मिथिलेश मंडल,अषोक नायक,विदेश्वर महतो, नरेंद्र श्रीवास्तव, केके कमलेश सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं आइसा इनौस जिला कमेटी की ओर से ट्रेड यूनियन की मांगों के समर्थन में सुबह करीब सात बजे शहीद एक्सप्रेस व रांची एक्सप्रेस गाड़ी को रोक कर प्रदर्शन किया।

वहीं, मधुबनी रेलवे स्टेषन पर जाम भी किया जिसका नेतृत्व अनिल कुमार सिंह,प्रमोद कामत,रंजीत कुमार,विमलेश कुमार,चंदन कुमार, नरेश, पवनदेव ने किया। वहीं, बेनीपट्टी में हड़ताली समर्थन में भाकपा माले ने अंबेडकर चौक पर सड़क जाम कर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों को झेलना पड़ा। इस दौरान माले के नेताओं ने अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर कार्यालय को बंद कराया। वहीं पूरे बाजार में समर्थन जुलूस निकाल कर ट्रेड यूनियन व आंगनबाड़ी के आंदोलन को समर्थन किया। नेतृत्व शत्रुध्न पासवान व भाकपा माले के सचिव श्याम पंडित व बेचन राम ने किया। जयनगर में भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह, भाकपा के अंचल मंत्री रामएकबाल बनरैत, शशि भूषण प्रसाद, मो. मुस्तफा, चलितर पासवान, रामचंद्र पासवान, नरेश ठाकुर, श्रवण साह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता समर्थकों ने लाल झंडा बैनर लेकर सुबह से ही विभिन्न कार्यालय दुकान बंद करवाने सड़क पर उतरे।









You must be logged in to post a comment.