spot_img

महिलाएं बनीं डिजाइनर, हुनरमंदी से जिंदगी में लाएगी प्रभात 

spot_img
- Advertisement -

महिलाएं बनीं डिजाइनर, हुनरमंदी से जिंदगी में लाएगी प्रभात  दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सुई-धागे चलाकर अपने जीवन को संवारने का हुनर जिस तरह से महिलाओं को सिखाकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन कर रही है, वो अनुकरणीय है। इस विद्या को सीखकर आज सैंकड़ों महिलाएं अपना जीवन यापन सफलता पूर्वक कर रही हैं। यह बात स्वयंसेवी डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से वार्ड दो मोहल्ला सुंदरपुर बीरा (डेरा) हनुमान मंदिर परिसर में गत 75 दिनों से चल रहे निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र वितरण करते हुए स्थानीय समाजसेवी मनोज झा ने कही। कहा कि जब महिलाएं अर्थ उपार्जन करने लगती हैं तो वो आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ सशक्त भी बन जाती हैं। सिलाई तो ऐसी कला है जिसे एक महिला दूसरी महिला को आसानी से सिखा देती हैं। प्रशिक्षिका शोभा देवी ने देशज टाइम्स को बताया कि इस शिविर के माध्यम से कुल 42 महिलाओं को हुनरमंद बनाया गया है। शिविर में ब्लाउज, पेटिकोट, छोटे-छोटे बच्चों के कपड़े, सूट समेत लेटेस्ट डिजाइन सिलना सिखलाया गया है। समापन कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने करते हुए फाउंडेशन की चल रही योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, अमिषा कुमारी, शिवानी कुमारी, आरती कुमारी, सोनी कुमारी, राधा देवी, रेणू देवी, गुड़िया देवी, राजनंदनी सिंह, आरती देवी, पूजा देवी, जुली देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।महिलाएं बनीं डिजाइनर, हुनरमंदी से जिंदगी में लाएगी प्रभात 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis