spot_img

मिथिला छात्रसंघअध्यक्ष का नामांकन रद हो,आइसाका हंगामा,प्रदर्शन,सभा में प्रशासन को अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। आइसा ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के फर्जी नामांकन को रद करने की मांग के साथ उन्हें बर्खास्त करने पर अड़े थे। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विवि प्रशासन पर दबाव बना रहे थे। पांच मांगों को लेकर आंदोलित कार्यकर्ताओं का नेतृत्व आइसा जिला सचिव विशाल मांझी, मयंक कुमार यादव, दयानंद कुमार संयुक्त रूप से करते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचें। परिसर में प्रदर्शन के बाद सभी सभा करने बैठ गए।

- Advertisement -

जुवैर जाट की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सचिव संदीप कुमार चौधरी, राजू कर्ण, रमण निराला, आमिर, अफजल अली, आसिफ खान, मृत्युंजय कुमार झा, राहुल कुमार यादव, अनिकेत रंजन, जगदंबा प्रसाद, चंदन साफी ने कहा, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचारियों को पनाह मिल रही है।

- Advertisement -

सही छात्रों का नामांकन नियम कानून का हवाला देकर नहीं हो पा रहा है, लेकिन खास संगठन के दबाव में नियम को ताक पर रखकर नामांकन कर लिया जाता है। आइसा के राज्य सचिव चौधरी ने कहा, छात्रसंघ अध्यक्ष के मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन दबाना चाह रहा है।

- Advertisement -

वहीं विज्ञान संकाय के काउंसिल मेंबर मयंक कुमार यादव ने कहा, विश्वविद्यालय लगातार मनमानी पर उतारू है। पीजी 43 महाविद्यालय के मनमानी के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन निजी बीएड कॉलेज के मानमानी पर रोक लगाने के बजाय निजी कॉलेज के प्रधानाचार्य को विश्वविद्यालय का संकायाध्यक्ष बना दिया है,इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो।

मिथिला छात्रसंघअध्यक्ष का नामांकन रद हो,आइसाका हंगामा,प्रदर्शन,सभा में प्रशासन को अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis