spot_img

ये हैं मनु महाराज असली सिंघम, रिश्वत लेते एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को पहना दी हथकड़ी

spot_img
- Advertisement -

ये हैं मनु महाराज असली सिंघम, रिश्वत लेते एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को पहना दी हथकड़ीये हैं मनु महाराज असली सिंघम, रिश्वत लेते एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को पहना दी हथकड़ीबेगूसराय, देशज टाइम्स संवाद। इसे कहते हैं असली सिंघम। कभी दरभंगा में एसएसपी रहे मनु महाराज आज मुंगेर प्रमंडल के डीआईजी हैं। पटना में एसएसपी थे बड़ा नाम कमाया, दरभंगा के लोग आज भी उन्हें सिंघम कहकर ही याद करते हैं। इस सिंघम ने फिर एक धमाका किया है लेकिन इसबार हटके। उन्होंने अपने ही विभाग के पुलिस अफसरों को गिरफ्तार कर लिया है। आप चौंक गए होंगे लेकिन यह बात है सोलहों आने सच।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुंगेर में रात में गश्ती के दौरान वाहनों से अवैध वसूली करते वीडियो वायरल होते ही एक एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है डीआईजी मनु महाराज ने वीडियो की जांच करवाई। खुलासा करते हुए डीआईजी मनु महाराज ने बताया, बेगूसराय जिले की बरियारपुर थाना की ओर से अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बेगूसराय एसपी को जांच का निर्देश दिया गया। इसमें मामला सही निकला। डीआईजी महाराज ने एसआई मुरलीधर सिंह सहित छह पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

इनपर रंगदारी मांगनें व अवैध वसूली की एफआईआर दर्ज की गई है।साथ ही एसपी बेगूसराय एसपी को इनपर अनुशासनिक कार्रवाई का भी निर्देश देते हुए उन्होंने ऐसे अफसरों को सेवा से मुक्त करने की बात कही है। मामला बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना से जुड़ा है। यहां रात्रि गश्ती के दौरान वाहनों से अवैध वसूली करते वीडियो वायरल हुआ था। वहीं वायरल वीडियो में चेरिया बरियारपुर थाना के एसआई मुरलीधर सिंह अपने ड्यूटी के दौरान चालक सहित चार गृहरक्षकों के साथ रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए थे जिसके बाद उनके हाथों में हथकड़ी लगी।ये हैं मनु महाराज असली सिंघम, रिश्वत लेते एएसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को पहना दी हथकड़ी

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis