चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। रायपुर से मिलती खबर में राजधानी में नामांकन के दौरान उम्मीदवारों में जबरदस्त जोश दिख रहा है। उनके समर्थक नये-नये तरीकों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कोई छोटे बच्चों के सिर पर मोदी और कमल फूल बनाकर घूम रहा है तो कोई जीत के लिए तांत्रिकों का सहारा ले रहा है।
भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी एकात्म परिसर से नामांकन दाखिल करने निकलेे तो उनके समर्थक 10 साल के एक छोटे बच्चे के सिर पर मोदी लिखवाकर और दूसरे बच्चे के सिर पर कमल का निशान बनवाकर घूम रहे थे।धूप में बच्चों को पूरे रास्ते घुमाकर प्रचार करवाया गया। यह काम युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी अमित साहू का है। उसनेे अपने आठ और 10 वर्ष के दोनों बच्चों अक्षत और शैार्य के सिर पर कमल का फूल और मोदी लिखवाकर प्रचार किया।
- Advertisement -
सवाल करने पर उसने कहा, ‘‘यह बच्चों का मोदी के प्रति प्रेम है। बच्चों ने जिद की तो मैं मना नहीं कर सका।’’ उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के अनुसार 14 साल से छोटे बच्चों का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके बावजूद यह सब जारी है वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे ने परचा दाखिल किया तो वहां भी गजब का नजारा देखने को मिला। गले में आधा दर्जन से अधिक माला और लाल रंग का कुर्ता-पाजामा पहने एक तांत्रिक, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। तांत्रिक ने अपना नाम आरके तिवारी बताया। वह रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर का निवासी है।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.