spot_img

राजद का बिहार में पिछड़े कार्ड से नीतीश-मोदी को चक्रव्यूह में घेरने की मुस्लिम-यादव जुगलबंदी

spot_img
- Advertisement -

Image result for बिहार में यादव मुस्लिम कार्ड चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स बिहार में छह दलों के विपक्षी महागठबंधन ने भारी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को सीटों के बंटवारे के साथ सीटें तय कर लीं परंतु सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची नहीं जारी कर पाया। महागठबंधन ने उम्मीदवारों Image result for बिहार में यादव मुस्लिम कार्ड और लालूका पिछड़ा कार्ड के सहारे सत्तारुढ़ राजग को घेरने की रणनीति का खुलासा किया है। महागठबंधन का नेतृत्व करते हुए राजद ने अपने कोटे की 19 में 18 सीटोें के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें राजद के यादव-मुस्लिम समीकरण का बोलबाला रहा। 18 घोषित उम्मीदवारों में आठ यादव और तीन मुस्लिम हैं। सूची में राज्यसभा की सदस्य रहते मीसा भारती पाटलिपुत्र से फिर केन्द्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव को मुकाबला देंगी। वह लालू की बेटी हैं। वहीं समधी चंद्रिका राय सारण से उम्मीदवार बनाये गये हैं।

- Advertisement -

Related image महागठबंधन में राजद के उम्मीदवारों में आठ यादव उम्मीदवारों में शरद यादव,अर्जुन राय,चन्द्रिका राय,मीसा भारती,सुरेन्द्र यादव,विभा देवी,गुलाब यादव और जय प्रकाश नारायण यादव हैं। मुस्लिम चेहरों में अब्दुल बारी सिदद्दीकी,हिना शहाबऔर सरफराज अहमद हैं। राजपूतों में रघुवंश प्रसाद सिंह,जगदानंद सिंह और राणा रणधीर शामिल हैं। राजद ने बुलो मंडल के रूप में एक अति पिछड़ा और Image result for बिहार में यादव मुस्लिम कार्ड और लालू अनुसूचित जाति के दो उम्मीदवारों को जगह दी है। राजद ने माले के लिए आरा सीट छोड़ी है जहां राजू यादव उम्मीदवार बनाये गये हैं।
महागठबंधन में कांग्रेस के कोटे में मिली नौ सीटों में हालांकि सभी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई परंतु उसकी सूची में राजपूत,भूमिहार,ब्राह्मण और कायस्थ जाति के एक-एक उम्मीदवार हैं। वहीं दो मुस्लिम ,एक यादव और दो अनसूचित ​जाति के हैं। हम के तीनों उम्मीदवारों में दो अनुसूचित जाति और एक अति ​पिछड़ी जाति के हैं । वीआईपी के तीन उम्मीदवारों में दो मल्लाह के नाम तय हैं।राजद का बिहार में पिछड़े कार्ड से नीतीश-मोदी को चक्रव्यूह में घेरने की मुस्लिम-यादव जुगलबंदी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis