spot_img

राफेल पर देश से माफी मांगें  राहुल गांधी

spot_img
- Advertisement -

राफेल पर देश से माफी मांगें  राहुल गांधी

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। राफेल व रक्षा सौदों पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्णय के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अनर्गल प्रलाप व देश को गुमराह किए जाने के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राफेल पर गलत बयानबाजी करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से समस्त देशवासियों से मांफी मांगने की मांग की। वहीं मौके पर आयोजित सभा में बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ना सिर्फ राष्ट्र सुरक्षा को अपने आय का स्त्रोत बनाया बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी कमजोर किया। मुद्दाविहीन कांग्रेस ने जिस नकारात्मकता से देश की जनता को गुमराह कर राफेल पर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम किया उसपर उच्चतम न्यायालय की ओर से जोरदार तमाचा जड़ा गया। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विमान की आवश्यकता है। इसपर विमान की कीमत, कंपनी का पार्टनर चुनने व अन्य मामलों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

- Advertisement -

राफेल पर देश से माफी मांगें  राहुल गांधी

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा लोकसभा के प्रभारी सह जिला प्रभारी रामकुमार झा ने कहा कि  उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से जो राफेल पर तथ्यहीन व झूठा आरोप लगाया था उसे खारिज कर केंद्र सरकार व  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर मुहर लगा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राफेल पर उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले का स्वागत करती है। झुठा व तथ्यहीन आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांफी की मांग करती है।    प्रदर्शन में पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, लोकसभा पालक डॉ. रंगनाथ ठाकुर, जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव,संजीव साह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, जिला मंत्री अमित झा, संतोष पासवान, मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, पारसनाथ चौधरी, राजू तिवारी, ज्योति कृष्ण झा लवली, मणिकांत मिश्र, विवेकानंद पासवान, शिवनारायण शर्मा, तनवीर हसन, गणेश महथा, कृष्ण भगवान झा, मनीष खट्टीक, सुमित झा, मणिकांत झा, संजीव गुप्ता, रामउदित चौधरी, आशुतोष झा, गुड्डू चौधरी, कृष्णमोहन चौधरी, रंजीत चौधरी, जयकिशुन राउत, रतन कुमार, दीपक दास, अनिल पासवान, महेश साह, मिंकु कुमार यादव, धनश्याम झा, अश्शेवर पासवान, रामाज्ञा चौधरी, रामनाथ महासेठ, सज्जन कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis