spot_img

राहत की तैयारी,वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च को रविवार के दिन खुले रहेंगे सभीसरकारी बैंक

spot_img
- Advertisement -

Image result for 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक दरभंगा,देशज टाइम्स।सभी सरकारी ट्रांजेक्शन करने वाले बैंक 31 मार्च रविवार के दिन भी बंद नहीं रहेंगे। इन बैंकों को रविवार के दिन अनिवार्य रूप से खोलना होगा। इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी चीफ मैनेजरों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन सभी विभागों को अपना पुराना हिसाब-किताब पूरा कर नया काम शुरु करना होता है। 31 मार्च को रविवार होने के कारण विभागों के अपने बैंक ड्यूज तथा बिल संबंधी काम अधूरे रह जाते हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद बैंक खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि ये निर्देश उन बैंकों पर लागू नहीं होंगे, जिनमें सरकारी काम काज नहीं होता है या जिन बैंकों में सरकारी विभागों के अकाउंट नहीं हैं।

- Advertisement -

Image result for 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक यह है जानकारी देशज टाइम्स के पास, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के चीफ जनरल मैनेजर सौरव सिन्हा ने सभी एजेंसी बैंकों को लेटर भेजकर कहा है कि भारत सरकार ने सभी पे व अकांउट ऑफिसों को 31 मार्च रविवार के दिन खुला रखने की सलाह दी है। इसी के अनुसार सभी एजेंसी बैंको तथा उनकी ब्रांचों को भी इस दिन खुला रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसी बैंक तथा उनकी ऐसी ब्रांच जो सरकारी विभागों के साथ कारोबार करती हैं, उन्हें 31 मार्च को खुला रखा जाएगा। Image result for 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च रविवार को बैंक खुला रखने के संबंध में वे क्षेत्र के लोगों को बताने के लिए इसकी अच्छी तरह से पब्लिसिटी भी करें। ताकि लोगों को व सरकारी विभागों को इसकी वजह से परेशानी न उठानी पड़े। वैसे, कई बैंकों के चीफ मैनेजरों ने बताया, उन्हें अभी तक ऐसा कोई लेटर नहीं मिला है। हालांकि 31 मार्च को रविवार होने के कारण सरकारी ट्रांजैक्शन करने वाली बैंकों को खुलना जरूरी है। क्योंकि वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण कई प्रकार के बिल तथा ड्यूज का काम करना होता है। राहत की तैयारी,वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन 31 मार्च को रविवार के दिन खुले रहेंगे सभीसरकारी बैंक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis