spot_img

शराबबंदी से चहक रहा नीतीश का जहांन

spot_img
- Advertisement -

शराबबंदी से चहक रहा नीतीश का जहांनआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय नगर परिषद के विवाह भवन में जदयू महिला समागम का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम की अध्यक्षता व महिला सेल की जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर के संचालन में हुआ। आयोजित समागम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कहा कि महिलाओं के उत्थान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि जब राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ तो सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले राज्य की महिलाओं को पंचायती राज व नगर निकाय में पचास प्रतिशत आरक्षण देकर सम्मानित किया। आज उन्हीं की वजह से महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ रही हैं। वहीं, महिलाओं की समस्या को देखते हुए राज्य में शराबबंदी कानून लागू किया ताकि राज्य की महिलाएं चैन से जिंदगी गुजार सकें। कारण, राज्य में शराबबंदी नहीं थी तो सबसे ज्यादा महिलाओं को ही शराबियों का सामना करना पड़ता था। आज राज्य में शराबबंदी से हर परिवार में शांति व समाज में अमन का माहौल कायम हुआ है। रंजू ने कहा कि राज्य में शिक्षा पर सीएम ने ध्यान देते हुए काफी सुधार करने का कार्य किया। जिस कारण विधालयों व महाविधालयों में लड़कियों की संख्या बढ़ी। आज राज्य की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में लड़कों से काफी आगे बढ़ी है। वहीं, विधायक गुलजार देवी ने राज्य सरकार की ओर से साइकिल, पोषाक, छात्रवृति, छात्राओं को ग्रेजुएट होने पर पचीस हजार रूपए देने जैसी सीएम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घरों में महज चुल्हों तक सीमित  रहने वाली महिलाओं की समाज की मुख्यधारा में

- Advertisement -

शराबबंदी से चहक रहा नीतीश का जहांन

- Advertisement -

लाने का काम किया जबकि जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने समाजिक परिर्वतन के मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार को महानायक करार देते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने व सम्मान देने के लिए साधुवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अन्नु शुक्ला, राजिया खातून, मीना दिवेदी, मनोरमा प्रसाद, विक्रम शीला, कुमारी वीणा सिंह, मंजू देवी, नेहा नेसार, पूनम देवी, कुमारी उषा देवी,लक्ष्मी देवी,डौली देवी,महारानी देवी,सुधीरा देवी,सोनम देवी,सुमित्रा देवी,प्रफुल कुमार ठाकुर,गुलाब साह,संतोष सिंह,रवि सिंह,सुनील यादव ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis