आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी एसडीएम मुकेश रंजन मंगलवार की देर संध्या प्रखंड के मेघदूतम के सभागार में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य वभुगतान की समीक्षा की। एसडीएम ने इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र व अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण के बाद भुगतान में हो रहे देरी के संबंध में पूछताछ कर एक सप्ताह में स्थिति में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि शौचालय निर्माण के बाद अनुदान दिये जाने के लिए फार्म एक सप्ताह में जमा कर उसका जियो टैग करा उसका भुगतान कराएं। भुगतान में विलंब होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सभी कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। एसडीएम ने महत्वपूर्ण बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पररोक लगाते हुए स्पष्टीकरण कर कारण पूछा है। एसडीएम ने बताया कि बैठक में हर पंचायत के शौचालय के निर्माण व भुगतान की समीक्षा किया जानाथा, लेकिन, कुछ कर्मियों के कारण बैठक में सभी पंचायत की समीक्षा नहीं हो सकी। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है।
एसडीएम ने बसैठ के पीआरएस कुमार रंजन, परकौली के आवास सहायक संजय सिंह, अकौर के अशोक यादव, मनपौर के आवास सहायक अब्दुलशाहनवाज, शाहपुर के पीआरएस शंकर मिश्रा के साथ बर्री, धकजरी, गंगूली, अरेड़ उतरी, अरेड़ दक्षिणी, नागदह-बलाईन, विशनपुर, त्यौथ, परौल केप्रतिनियुक्त के वेतन भुगतान पर रोक लगाई है। एसडीएम ने कहा कि पूछे गए स्पष्टीकरण पर संतोषप्रद जानकारी नहीं दिये जाने पर वरीय अधिकारीको कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।








You must be logged in to post a comment.