spot_img

सत्यवाद, नैतिकतावाद, प्रकृतिवाद, विज्ञानवाद व पंचशील के सिद्धांत पर चलने से ही मानव की सेवा

spot_img
- Advertisement -

सत्यवाद, नैतिकतावाद, प्रकृतिवाद, विज्ञानवाद व पंचशील के सिद्धांत पर चलने से ही मानव की सेवाआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइमस। जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। इससे समाज में समानता आएगी, जो सद्गुरु कबीर साहब का मूलमंत्र था। उन्होंने सभी लोगों को जाति धर्म से आगे आकर मानव सेवा को श्रेयष्कर माना।

- Advertisement -

उक्त बातें बेनीपट्टी में संत कबीर के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजवीर साहब ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबरन साहब ने की, वहीं संचालन विजय दास ने की। कार्यक्रम मलहद तालाब के किनारे संत दानीलाल दास के आवासीय परिसर में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना व बीजक पाठ से ललित दास व शम्भु  दास की ओर से किया गया। देबन दास ने कबीर के जीवन व मिशन से संबंधित अमृतवाणी का रसपान कराते हुए बताया, संत कबीर ईश्वरवादी नहीं अपितु मानवतावादी, समतावादी व समाज सुधारक थे।

- Advertisement -

रामबरन ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहब का मार्ग सत्यवाद, नैतिकतावाद, प्रकृतिवाद, विज्ञानवाद व पंचशील के सिद्धांत पर आधारित है जो अंधविश्वास, अवतारवाद, चमत्कारवाद, अनैतिकता वाद की दरिया से मानव को निकाल करइंसान ओर इंसानियत का पाठ पढ़ाया। आचार्य परमानंद जी ने कहा कि कबीर मनु संस्कृति,असमानता के खिलाफ हिंदी कविता के इतिहास में प्रथमविद्रोही जनकवि व संत सम्राट थे। आरबी यादव ने कहा कि संत कबीर सच को सच ओर झूठ को झूठ कहने के साहसिक परिवर्तनकारी संत कवि थे।संजय दास,मुंसिफ दास,सोंधारी दास, रामचंद्र ठाकुर,जितेंद्र दास,रामराम दास,पवन भारती,राजेन्द्र दास, रामशरण दास,कारी दास,प्रमिलादासिन,रामरूप दास इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व अम्बेडकर-कर्पूरी सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में संतों ने डॉ आंबेडकर चौक से डॉ लोहिया चौक तक संत शोभा यात्रा निकाली। सत्यवाद, नैतिकतावाद, प्रकृतिवाद, विज्ञानवाद व पंचशील के सिद्धांत पर चलने से ही मानव की सेवासत्यवाद, नैतिकतावाद, प्रकृतिवाद, विज्ञानवाद व पंचशील के सिद्धांत पर चलने से ही मानव की सेवा सांसद आरपी मंडल ने मैथिली में ली शपथ,खुशी

- Advertisement -

घोघरडीहा। नवनिर्वाचित सांसद रामप्रीत मंडल के द्वारा संसद में पद व गोपनीयता की शपथ अपने मातृ भाषा मैथिली में लेने पर क्षेत्र केसामाजिक व राजनीतिक दल के लोगों ने खुशी व्यक्त किया है। प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि सांसद श्री मंडल ने मैथिली में शपथलेकर मिथिलांचल के लाखों लोगों का मान बढ़ाया है। जिसके लिए हम उनके प्रति दिल से आभार प्रकट करते है। सांसद के प्रति आभार प्रकट करतेहुए खुशी व्यक्त करने वालों में प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मंडल, जिला पार्षद सह जदयू पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रमशिला देवी,वरिष्ठ जदयू नेता फूलदेव यादव,पंसस सह प्रखंड जदयू मीडिया सेल के संयोजक सुशील कामत, पूर्व जिला पार्षद सह अधिवक्ता बलराम साह,प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष मंगनु सिंह,अनूप राज,काशीनाथ चौधरी, जिला पार्षद मंजू देवी, भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत,जिला भाजपा उपाध्यक्ष अबधेश ठाकुर,जिला भाजपा प्रवक्ता मनोज कुमार मनु,नगर भाजयुमो अध्यक्ष रजनीश कुमार झा, समाजसेवी अरविंद कन्हैया शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis