spot_img

सीएम नीतीश दस को मधुबनी में प्रशासन ऑन

spot_img
- Advertisement -

सीएम नीतीश दस को मधुबनी में प्रशासन ऑन आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दस जनवरी को संभावित मधुबनी जिला का भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक वरनवाल ने रहिका प्रखंडा के सौराठ गांव स्थित संस्कत उच्च विद्यालय परिसर में मिथिला चित्रकला संस्थान के निर्माण के लिए आधारशिला स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का पोखरौनी स्थित मुख्य सड़क के समीप निर्मित हेलीपैड पर सरकारी हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। वहां सुरक्षाबलों की ओर से मुख्यमंत्री को सलामी गारद प्रदान किया जाएगा। फिर सड़क मार्ग से संस्कृत उच्च विद्यालय,सौराठ (मिथिला चित्रकला संस्थान शिलान्यास स्थल) के प्रांगण में आगमन होगा। मुख्यमंत्री भारत-नेपाल पथ की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही भवन निर्माण निगम के मिथिला चित्रकला संस्थान के मॉडल का निरीक्षण किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री विभिन्न मिथिला क्राफ्ट के स्टॉल का निरीक्षण व सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही सर्टिफिकेट कोर्स के कक्षा का निरीक्षण व विद्यार्थियों के साथ परिचय भी किए जाने की संभावना है। विभिन्न स्कूली छात्राओं की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत विद्यापति गीत से किया जाएगा।

- Advertisement -

सीएम नीतीश दस को मधुबनी में प्रशासन ऑन

- Advertisement -

डीएम -सह-निदेशक,मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मिथिला चित्रकला संस्थान की गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ की आधारशिला रखेंगे। उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। सभास्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर हेलीपैड से सरकारी हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, डीडीसी अजय कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री कामिनीवाला,उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

 

 

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis