spot_img

सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट कप का चैंपियन बना मुहम्मदपुर, माधोपट्‌टी के सिर उपविजेता का ताज

spot_img
- Advertisement -

सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट कप का चैंपियन बना मुहम्मदपुर, माधोपट्‌टी के सिर उपविजेता का ताजकेवटी, देशज टाइम्स। कर्जापट्टी हनुमान मंदिर परिसर में केसीसी कर्जापट्टी के तत्वावधान में आयोजित सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट कप के फाइनल मैच में शुक्रवार को मुहम्मदपुर की टीम ने माधोपट्टी की टीम को 24 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुहम्मदपुर की टीम 18.1 ओवरों में 255 रन पर  सिमट गई। टीम की ओर से विक्की ने पचीस व राजा ने बीस गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 66 व 65 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए माधोपट्टी की टीम ने बीस ओवरों में मात्र 231 रनों पर ही  सिमट गई। टीम की ओर से सर्वाधिक 62 रन यमुना ने बनाया। मैन ऑफ द मैच का खिताब उपविजेता टीम के यमुना कुमार व मैन ऑफ द सीरिज का खिताब इसी टीम के कुंदन को दिया गया।

- Advertisement -

बाद में रवि कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा नेता डॉ.अशोक कुमार यादव ने विजेता टीम के कप्तान मो. शहवाज को वहीं मुखिया किशोर कुमार झा ने उपविजेता टीम के कप्तान कुंदन कुमार को कप प्रदान किया। समारोह को जिला अनुश्रवण समिति मध्याहन भोजन योजना समिति के सदस्य जिपस समीउल्लाह खां समीम, भाजपा केवटी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती, भाजयुमो मंडलध्यक्ष पवन कुमार निराला, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमण कुमार झा , माधोपट्टी के पूर्व मुखिया अरविंद कुमार पाठक, पूर्व पंसस बिरजू बैठा ,प्रवीण कुमार, मो.शहाबुद्दीन,अनिल झा, विवेकानंद झा सहित कई ने संबोधित किया। टूर्नामेंट के संचालक सुभाष मिश्र ने देशज टाइम्स को बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारगी का माहौल बनाए रखने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। 4 फरवरी से शुरू इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मानस झा, अनिकेत चौधरी, माधव मिश्रा ,रत्नेश चौधरी, शिवम् कुमार, झा, मनजीत झा, रवि कुमार जूनियर, रंजन कुमार, विशाल भारद्वाज , विकास कुमार झा की अहम भूमिका रही।सुपर सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट कप का चैंपियन बना मुहम्मदपुर, माधोपट्‌टी के सिर उपविजेता का ताज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis