आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के साहरघाट के उतरा गांव के पैक्स गोदाम के समीप दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूली बस को आग के हवाले कर दिया। बस का चालक दुर्घटना होते ही बस को पहिपुरा से लेकर उतरा की ओर भाग गया। जिससे कुछ लोगों ने खदेड़ कर बस को आग लगा दी। बस का चालक फरार हो गया है। जिसे पुलिस खोज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के बलहा गांव के मो. निसारुल का पुत्र राजा (18) घर से फरार होकर नेपाल के मटिहानी के मीट दुकान में मजदूरी कर रहा था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे मटिहानी से बाइक लेकर फरार हो रहा था।
दूसरी ओर से प्राइवेट स्कूल की बस छात्रों को लाने के लिए तेजी से साहरघाट की ओर जा रही थी। पहिपुरा के समीप बस व बाइक की टक्कर हो गयी।टक्कर में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय युवक गंभीर रुप से जख्मी होकर सड़क पर तड़प रहा था। लेकिन, ग्रामीणों ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए इलाज के बजाए सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे तो कुछ युवक जख्मी युवक का वीडियो बनाने में मशगूल थे। सड़क पर जख्मी युवक तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
उधर, दुर्घटना की जानकारी होते ही साहरघाट एसएचओ सुरेन्द्र पासवान दल-बलके साथ मौके पर पहुंच कर युवक को बेनीपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डा. एस एन झा ने युवक को मृत घोषित का दिया। पुलिस नेयुवक के शव को करीब तीन घंटे के बाद शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। वहीं पुलिस बस को आग के हवाले कर देने वाले कीशिनाख्त का दावा करते हुए कहा कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।








You must be logged in to post a comment.