अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभा भवन में हुई। 81 अलीनगर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी सह बेनीपुर डीसीएलआर चंदन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपनी सूची उपलब्ध कराने को कहा। वहीं बताया कि अठारह जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है या जिस मतदान केंद्रों पर किसी तरह का समस्या हो उसके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करें। सुझाव उपलब्ध कराएं। साथ ही बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची का भी निरीक्षण कर लें। जिनका नाम मतदाता सूची में ना हो उस में नाम जुड़वाने का काम करें।

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को, बीएलए की सूची उपलब्ध कराने के लिए आगामी दस जनवरी को प्रखंड कार्यालय में ही बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अलीनगर प्रखंड के सभी 89 मतदान केंद्र के बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में बीडीओ रितेश कुमार ,बीएओ मो. हारून रशीद, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि राजद के चौधरी यादव, कांग्रेस के लुत्फुर रहमान डावर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शशिकांत झा, जदयू के कमरे आलम समेत कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.