आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी के स्थानीय प्रखंड व हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव में हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत घटना स्थलपर ही हो गई। मृतक की पहचान मो. ताहिर के 23 वर्षीय पुत्र मो.शद्दाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के पास कोईकाम कर रहा था जहां उसके घर के पास विद्युत प्रवाहित बिजली के तार से सटा एक बांस के संपर्क में आ गया।

हालांकि बांस सूखा था लेकिन बारिश में बांस पूरी तरह भींग गया था। जिससे उसे करंट लग गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रविवार करीब सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में बेता परसा चौक पर ही एनएच 104 सड़क को जाम कर दिया और शव को सड़क पररखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग पड़ अड़े थे। वहीं बिजली के नंगे तार कीजगह फाइबर केबुल तार बदलने की मांग भी कर रहे थे। मृतक के पिता ने बताया कि मो. शद्दाम राजमिस्त्री का काम करता था। वह पांच भाई और दो बहन में दूसरा भाई था। वह घर में अकेला कमानेवाला व्यक्ति था।
उसकी परिवारिक स्थिति भी काफी दयनीय है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह थाना के एसआई धनंजय कुमार सिंह विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन व मुखिया पति शिवशंकर मंडल विकास कुमार पासवान समाजसेवी अब्दुल सुब्हान उर्फसितारे अब्दुल मनान व मो. मुस्ताक समेत कई जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से वार्ता किए। सीओ ने पीड़ित परिजनों को बिजली विभाग की ओर से 4 लाख रुपये मुआवजा इंदिरा आवास व पारिवारिक लाभ योजना का आश्वासन देकर ग्रामीणों को सड़क जाम हटाने के लिए वार्ता किया।
वहीं स्थानीय मुखिया गीता देवी ने भी पीड़ित परिजन को कबीर अंत्येष्टि लाभ के तहत 3 हज़ार रुपये तुरंत दे दिया। काफी जद्दोजहद के बाद मुआवजेके आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे बाद जाम हटा दिया। हालांकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणोंका कहना है कि जगह जगह बांस बल्ले के सहारे बिजली के तार झूल रहे हैं। जिससे हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। कई जगह घर केछत खिड़की व घर के आस पास होकर बिजली के नंगे तार गुजर रहे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण बिजली के नंगे तार को फाइबर केबलनहीं लगाया जा रहा है। जिससे आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिल रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम केलिए मधुबनी भेज दिया गया है।








You must be logged in to post a comment.