अविनाश कुमार महथा,हायाघाट, देशज टाइम्स। गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा करने वाले बिजली कंपनी के अफसरों को अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने में पसीने छूट रहे हैं।
सालभर मेंटेनेंस करने के बावजूद भी कंपनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था का ठोस प्लान ही नहीं बना सकी है। इस तापमान में लो वोल्टेज बिजली की आपूर्ति और बार-बार ट्रिंपिंग के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली आती भी है तो कछुआ चाल में
बीती रात शाम में छह बजे दक्षिणी इलाकों में कटी बिजली रात दस बजे आई, वह भी लो वोल्टेज। इसके बार बार-बार ट्रिपिंग का खेल शुरू हुआ जो घंटे भर से ज्यादा समय तक चला। दर्जनों मोहल्लों में लोगों के पंखे भी मंद गति से चलते रहे। रोज शाम ढलते ही बिजली संकट गहरा जाता है। एक घंटे में चार-पांच बार बिजली की ट्रिपिंग होती रहती है। किसी-किसी इलाके में तो रात में दो-तीन घंटा के लिए बिजली गुल हो जाती है।
शिकायत का असर नहीं, अधिकारी दिखते बेअसर









You must be logged in to post a comment.