spot_img

1936 में इग्लैंड से आया था दरभंगा महाराजा का लिफ्ट, पड़ा था 83 वर्ष से बंद, लनामिवि में अब ऑन

spot_img
- Advertisement -

1936 में इग्लैंड से आया था दरभंगा महाराजा का लिफ्ट, पड़ा था 83 वर्ष से बंद, लनामिवि में अब ऑन 1936 में इग्लैंड से आया था दरभंगा महाराजा का लिफ्ट, पड़ा था 83 वर्ष से बंद, लनामिवि में अब ऑन दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा महाराजा का लिफ्ट एकबार फिर इतिहास से झांककर बाहर निकला।1936 में इग्लैंड से यह लिफ्ट आया था। दरभंगा महाराजा का लिफ्ट 83 वर्ष से बंद पड़ा था। मिथिला के प्रसिद्ध लोक उत्सव, पावन वट सावित्री की सुबह सोमवार को यह ऑन हुआ। इससे अब वैसे बुर्जुगों को काफी सहूलियत होगी जो पेंशन के लिए विवि आते हैं।

- Advertisement -

आज इसका शुभारंभ करते हुए लनामिवि प्रशासन को गर्व महसूस हो रहा है तो दरभंगा के लोगों को इस बात का मान है चलो एक धरोहर तो काम का निकला। जानकारी के अनुसार, दरभंगा महाराजा के प्रशासनिक भवन में महाराजा काल के बाद बंद पड़े लिफ्ट को चालू किया गया है। महाराजा के प्रशासनिक भवन में अभी लनामिवि का मुख्यालय है। यहीं 83 वर्ष बाद उसी जगह पर लिफ्ट चालू किया गया है।

- Advertisement -

1936 में इग्लैंड से आया था दरभंगा महाराजा का लिफ्ट, पड़ा था 83 वर्ष से बंद, लनामिवि में अब ऑनइसका उद्घाटन वीसी प्रो. एसके सिंह ने किया। विश्वविद्यालय की ओर से धरोहर बचाओ मुहिम के तहत इसको शुरू किया गया है। धरोहर को सुरक्षित करने की दिशा में विवि लगातार पहल कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है, पेंशन शाखा प्रथम तल पर है। इससे बुजुर्गों को कार्यालय जाने में कठिनाई नहीं होगी। इससे पहले विश्वविद्यालय ने गांधी सदन में भी लिफ्ट लगा चुका है। वहां भी ग्राउंड लगाकर दो तल हैं और तीसरा फिफ्ट नरगौना परिसर स्थित पीजी विभाग में चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां भी ग्राउंड को लगाकर दो तल ही हैं, लेकिन प्रथम तल पर कई विभाग हैं। जहां वर्ग भी चल रहे हैं, लेकिन दिव्यांग छात्रों के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

- Advertisement -

1936 में इग्लैंड से आया था दरभंगा महाराजा का लिफ्ट, पड़ा था 83 वर्ष से बंद, लनामिवि में अब ऑनयहां दरभंगा राज के समय में लिफ्ट लगा हुआ था। इसका अवशेष अब भी बचा हुआ है। विश्वविद्यालय के अनुसार 1936 में इग्लैंड से बनकर यह लिफ्ट आया था। जिसे आखिरी महाराजा कामेश्वर सिंह ने अपने सचिवालय में लगाया था। इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. जयगोपाल, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. रतन कुमार चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।1936 में इग्लैंड से आया था दरभंगा महाराजा का लिफ्ट, पड़ा था 83 वर्ष से बंद, लनामिवि में अब ऑन

लिफ्ट की तस्वीर, कुमुद कहिन से साभार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis