spot_img

315 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, 3 बाइक,1248 बोतल शराब जब्त, गाड़ी छोड़ चालक फरार

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज न्यूज नेटवर्क।  इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन अखरहरघाट बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह नेपाली देशी शराब, तीन बाइक केसाथ एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी के बीओपीइंचार्ज एएसआई विमलेश प्रसाद को जैसे ही सूचना मिली वो जवानों को साथ लेकर सूचित स्थल की ओर निकल पड़े। इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 291/17 के समीप पहुंचे जवानोंको देखते ही तस्कर बाइक पर लदे समान छोड़कर भागने लगे।

- Advertisement -

इस बीच जवानों ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया जबकि इसी बीच बांकी तस्कर अंधेरे में नेपाल की ओरकहीं भाग निकले। सामग्री की तलाशी के क्रम में उसमें से 315 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किए गए। जब्त 94.5 लीटर शराब सहित तीनों बाइकों की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 89 हजार रुपए आंकी गयी है। जबकि पकड़े गए तस्कर की पहचान हरलाखी थाना के गंगौर के रामबालक साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है। पूछताछके क्रम में उसने फरार तस्करों  व कारोबारियों की भी जानकारी उपलब्ध कराई है।

- Advertisement -

उसने फरार तस्करों में से एक की पहचान गंगौर निवासी जतन राम के रूप में जबकि दूसरे को पहचानने से इनकार किया है। वहीं इस कारोबार में साहरघाट थाना के मुखिया पट्टीके विपत पंजियार व जीतन पंजियार के शामिल होने की बात कही है। इस बाबत एसएसबी के इंचार्ज एसआई प्रसाद ने बताया कि जब्त सामग्री सहित गिरफ्तार तस्कर को साहरघाटथाना को सौंप दिया गया है। इस संबंध में साहरघाट एसएचओ सुरेंद्र पासवान ने बताया कि कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़िए…

आकिल हुसैन, मधुबनी। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान महाराजगंज स्थित मिट्टी तेल गोदाम के पास एक तेज गति से सुमो गाड़ी को जाते देखसंदेह होने पर उसे  रात्री गस्ती पुलिस टीम ने रोका लेकिन पुलिस की गाड़ी देख ड्राइवर और उसमें बैठे लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी के पास जब पुलिस टीम पहुंची औरगाड़ी  की तलाशी ली तो गाड़ी से 1248 बोतल रॉयल स्टेज शराब और एक मोबाईल बरामद किया गया। बरामद सुमो गाड़ी मोबाइल और शराब की बोतल लेकर गस्ती गारी थाना परले आई। वही थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि गाड़ी और मोबाइल के बुनियाद पर शराब तस्कर की तलाश की जाएगी।315 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, 3 बाइक,1248 बोतल शराब जब्त, गाड़ी छोड़ चालक फरार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis