नई दिल्ली, देशज टाइम्स। आखिर ये कैसी प्रेस वार्ता। हद यह कहने का यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रेस वार्ता कहा जाए या अमित शाह का कारण, चैनलों पर तो फ्लैश हुआ, बहुत जल्द अमित शाह प्रेस को संबोधित करेंगे। चित्र भी चल रही थी। पत्रकार बैठे थे। इसी बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह के साथ कहा, मध्य प्रदेश से सीधा यहीं आ रहा हूं। इधर, राहुल गांधी की प्रेस वार्ता चल रही थी लेकिन टीवी वालों ने पीएम कम अमित साह पर ज्यादा फोकस किया क्यों अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार शुक्रवार को भाजपा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
मोदी ने बस भाषण देना ही मुनासिब समझा। कहा, वह देश के लोगों और यहां तक कि पत्रकारों का शुक्रिया अदा करने के लिए आए थे। कहा कि वे उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें आशिर्वाद दिया और पांच साल तक काम करने की अनुमति दी।
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ही सारे प्रश्नों का जवाब दिया। मोदी के बोलने के बाद पत्रकारों ने कई सवाल उठाए पर मोदी ने उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दिया। सवालों का जवाब अमित शाह दे रहे थे। जब एक पत्रकार ने सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘हम तो डिसिप्लिन्ड (अनुशासित) सोल्जर हैं। पार्टी अध्यक्ष हमारे लिए सब कुछ होते हैं। शाह ने भी कहा, प्रधानमंत्री को सवालों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।








You must be logged in to post a comment.