spot_img

Bihar School Examination Board के अगले 3 सालों तक अध्यक्ष बनें रहेंगे Anand Kishore

spot_img
- Advertisement -

Bihar Education Department ने एक बार फिर Bihar School Examination Board के अध्यक्ष पद पर आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को 3 साल का सेवा विस्तार दिया है। विभाग ने 25 सितंबर 2023 से बिहार बोर्ड का पुनर्गठन किया है, इसमें एक बार फिर आनंद किशोर को BSEB Chairman नियुक्त किया गया है।

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रेशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच चल रही खींचतान के बीच शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड को तीन साल के लिए पुनर्गठित कर दिया है। आईएएस आनंद किशोर समेत इन नामों को लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

- Advertisement -

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही और चाणक्य नेशनल लॉ यूनि वर्सिटी के कुलपति डॉ फैजान मुस्तफा को समिति का सदस्य बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार,सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारी आनंद किशोर पर भरोसा जताते हुए उन्हें अगले तीन साल तक के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसे लेकर शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 'एनकाउंटर' पर सरकार का यू-टर्न! दबाव में झुकी, लिया ये बड़ा फैसला, उमड़ा जनसैलाब, 'शहीद भारत नगर' की मांग

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर 25 सितंबर के प्रभाव से अगले तीन साल तक के लिए बीएसईबी के चेयरमैन की कुर्सी पर रहेंगे। साथ ही वे बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण बोर्ड पटना के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का भी कामकाज संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर लंबे समय से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं। उनकी देखरेख में राज्य में अब तक कई परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित हुई हैं।

इसके अलावा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा नियंत्रक, पटना विश्वविद्यालय और राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, छपरा के प्राचार्य को नामित किया गया है। Bihar Board के सचिव इस पुनर्गठित समिति के पदेन सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें:  IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया 'दुर्भावनापूर्ण', उठाया बड़ा कदम!
बोर्ड के अन्य सदस्यों में,

प्रो. एसपी शाही, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय,निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग,प्रो. फैजान मुस्तफा, कुलपति, चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, प्राचार्य, राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, छपरा,परीक्षा नियंत्रक, पटना विश्वविद्यालय,सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (पदेन सचिव) शामिल हैं।

आनंद किशोर का कार्यकाल 24 सितंबर 2023 को खत्म हो रहा था। बिहार सरकार ने जिसे अगले तीन साल का एक्सटेंशन दिया है। आईएएस अधिकारी आनंद किशोर आईएएस 1996 बैंच के अधिकारी हैं।

आनंद किशोर की पोस्टिंग 23 सितंबर 2020 को की गई थी। आनंद किशोर की पोस्टिंग तब की गई थी, जब बिहार परीक्षा समिति मे काफी उतार चढ़ाव हुए थे। यह पहला मौका था जब किसी आईएएस को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic